HomeHimachalरुद्रा अकादमी ऊना पुरुष कबड्डी चैंपियन, साईं हॉस्टल बिलासपुर को हराया

रुद्रा अकादमी ऊना पुरुष कबड्डी चैंपियन, साईं हॉस्टल बिलासपुर को हराया

चैंपियनशिप के समापन मौके पर मुख्य अतिथि ने विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।

नाहन : अंडर-18 स्टेट पुरुष कबड्डी चैंपियनशिप का खिताब रुद्रा अकादमी ऊना ने अपने नाम कर लिया है। रविवार शाम हुए फाइनल मुकाबले में रुद्रा ने साईं हॉस्टल बिलासपुर को 55-35 के अंतर से पराजित किया।

इससे पूर्व खेले गए पहले सेमीफाइल में साईं हॉस्टल बिलासपुर ने खेलो इंडिया सैंटर राजपुरा को बेहद रोचक मुकाबले में 2 अंकों से पराजित किया। दूसरा सेमीफाइनल रुद्रा अकादमी ऊना और सोलन के बीच खेला गया, जिसमें रुद्रा ने 5 अंकों से जीत दर्ज कर फाइनल में प्रवेश किया। इस प्रतियोगिता में प्रदेशभर से लड़कों की 17 टीमों ने हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभा दिखाई।

बता दें कि पहले दिन लड़कियों की चैंपियनशिप हुई, जिसमें स्टेट हॉस्टल बिलासपुर ने खेलो इंडिया सैंटर राजपुरा को 23 अंकों से पराजित कर विजेता ट्राफी पर कब्जा जमाया। नाहन के चंबा ग्राउंड स्थित इंडोर स्टेडियम में 2 दिन स्टेट कबड्डी चैंपियनशिप-2025 आयोजित की गई। चैंपियनशिप के समापन मौके पर मुख्य अतिथि ने विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।

ये भी पढ़ें:  हाटी सोंठ को PPVFRA से मिला पंजीकरण, ट्रांसगिरि के अदरक को जीआई टैग की दिशा में बड़ी सफलता

इस मौके पर कबड्डी संघ के प्रदेश महासचिव कृष्ण लाल, स्टेट टैक्निकल सिलेक्शन हैड डॉ. गोपाल दाशटा, प्रदेश सचिव प्रेम ठाकुर, जिला अध्यक्ष कुलदीप राणा, जिला महासचिव ग्यार सिंह नेगी, उपाध्यक्ष वीर सिंह, मीडिया प्रभारी सतीश कपूर, कोषाध्यक्ष जवाहर देसाई सहित ओम प्रकाश, कुलदीप सैनी और अरूण शर्मा आदि मौजूद रहे।

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More