HomeHimachalSirmaurDC सिरमौर के निर्देश, इन इलाकों में सुचारू रखी जाएं सभी मूलभूत...

DC सिरमौर के निर्देश, इन इलाकों में सुचारू रखी जाएं सभी मूलभूत सुविधाएं

नाहन : डीसी सुमित खिमटा ने विभिन्न विभाग प्रमुखों के साथ शीतकालीन तैयारियों से संबंधित तीसरी समीक्षा बैठक में अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए. उन्होंने जिला के बर्फबारी वाले क्षेत्रों में सड़क, बिजली, पानी, स्वास्थ्य व अन्य मूलभूत सुविधाओं को सुचारू रखने को कहा. उन्होंने लोक निर्माण विभाग को सडकों पर होने वाली फिसलन दूर करने के लिए आवश्यक सामग्री व मशीनरी तैनात करने के लिए भी कहा, ताकि आवश्यकता पड़ने पर समयबद्ध तरीके से बहाली का काम किया जा सके.
डीसी ने सभी एसडीएम से बर्फबारी वाले क्षेत्रों और अन्य संवेदनशील क्षेत्रों की ओर ट्रैकर्स या यात्रियों की आवाजाही को प्रतिबंधित करने के लिए निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि सभी विभाग मौसम की चुनौतियों के लिए तैयार रहें और आवश्यक तैयारियों को समय रहते पूर्ण कर लें.
उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिए कि दूरदराज के क्षेत्रों में आवश्यक दवाइयों व अन्य स्वास्थ्य सुविधाओं की उपलब्धता को सुनिश्चित करें. उन्होंने जलशक्ति विभाग व विद्युत विभाग को पीने के पानी व बिजली की सप्लाई सुचारू रखने के लिए कहा और पानी के पाइप और बिजली के खंभों के भंडारण की व्यवस्था सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए. उन्होंने जिला वासियों से आग्रह किया कि वे आवश्यक होने पर मौसम अनुकूल ही यात्रा करें. बैठक में जल शक्ति विभाग के अधिशासी अभियंता जगबीर वर्मा, कार्यकारी अधिकारी जिला राजस्व निलाक्ष शर्मा, उप निदेशक उच्च शिक्षा डॉ. मोही राम, उप निदेशक प्राथमिक शिक्षा राजीव ठाकुर, सहायक अभियंता विद्युत महेश चौधरी, स्वास्थ्य विभाग के डॉ. निसार अहमद, लोक निर्माण विभाग के अधीक्षक राजेश शर्मा मौजूद रहे.
ये भी पढ़ें:  अवाठा स्कूल में 2 माह से नियमित शिक्षक नहीं, आखिर डेपुटेशन का सहारा कब तक : रावत
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More