HomeHimachalSirmaurफिलिस्तीन की जनता पर हो रहे नरसंहार के खिलाफ हस्तक्षेप की मांग,...

फिलिस्तीन की जनता पर हो रहे नरसंहार के खिलाफ हस्तक्षेप की मांग, CPI(M) ने PM को भेजा ज्ञापन

कमेटी के सचिव राजेंद्र सिंह ठाकुर ने कहा कि गाजा पट्टी पर साम्राज्यवादी हमलों में मासूम बच्चों, महिलाओं सहित आम जनता पर नरसंहार हो रहे हैं।

नाहन : CPI(M) जिला सिरमौर कमेटी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक ज्ञापन भेजकर इजरायल द्वारा फिलिस्तीन की जनता पर किए जा रहे नरसंहार के खिलाफ हस्तक्षेप करने की मांग की है।

CPI(M) के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को डीसी सिरमौर के माध्यम से प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजा। कमेटी के सचिव राजेंद्र सिंह ठाकुर ने कहा कि गाजा पट्टी पर साम्राज्यवादी हमलों में मासूम बच्चों, महिलाओं सहित आम जनता पर नरसंहार हो रहे हैं। उन्होंने भारत सरकार से मांग की कि वह इन हमलों के विरोध और मानवता के पक्ष में अपना मजबूत पक्ष रखें और इजरायल पर दबाव बनाने के लिए आगे बढ़े।

ये भी पढ़ें:  नशे की लत छुड़वाएगा नाहन मेडिकल कालेज, आज से शुरू होगी स्पेशल OPD, ये रहेगी टाइमिंग

CPI(M) ने यह भी मांग की है कि भारत सरकार फिलिस्तीन की जनता को राहत देने में मदद करे। भारत एक धर्मनिरपेक्ष और समाजवादी राष्ट्र है, इसलिए साम्राज्यवादी हमलों के विरोध में हमें आगे आना चाहिए। इस मौके पर संतोष कपूर, सतपाल मान, जगदीश पुंडीर, आशा शर्मा, सेवती कमल, बॉबी शर्मा और राहुल शर्मा आदि मौजूद रहे।

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More