HomeHimachalSirmaurसिरमौर में एक उद्योग के GM ने लगाया फंदा, इस खौफनाक कदम...

सिरमौर में एक उद्योग के GM ने लगाया फंदा, इस खौफनाक कदम के पीछे मानी जा रही ये वजह

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल पांवटा साहिब पहुंचाया।

पांवटा साहिब : जिला सिरमौर के उपमंडल पांवटा साहिब में एक उद्योग के GM ने कमरे में फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। मृतक की पहचान अमित कुमार (45) पुत्र भंवर सिंह निवासी आनंद बिहार, गली नंबर 4, महावीर चौक, मुजफ्फरपुर (उत्तरप्रदेश) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मृतक व्यक्ति यहां एक जूता फैक्टरी में जनरल मैनेजर के पद पर कार्यरत था।

पुलिस के अनुसार वीरवार को सूचना मिली कि अमित कुमार हाल रिहायश लिबर्टी जूता फैक्टरी सतीवाला ने कमरे के पंखे से लटक कर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल पांवटा साहिब पहुंचाया।

ये भी पढ़ें:  ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, महिला की मौके पर मौत; दो घायल

हालांकि, अमित ने आत्महत्या जैसा खौफनाक कदम क्यों उठाया, इसका अभी खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस इसकी जांच कर रही है। शुरुआती जांच में सामने आ रहा है कि उसके सिर पर काफी कर्ज था, जिसके चलते उसने यह कदम उठा लिया। बहरहाल, पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है।

पांवटा साहिब के डीएसपी मानवेंद्र ठाकुर ने बताया कि घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने पोस्टमार्टम करवा शव उसके मामा राजेश कुमार को सौंप दिया है। पुलिस हर एंगल से मामले की जांच में जुटी है।

ये भी पढ़ें:  वॉटर स्पोटर्स फेस्टिवल के लिए हो जाइए तैयार, गोविंद सागर झील और कोल डैम में गूंजेंगी रोमांच की लहरें
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More