होमRashifalआज का राशिफल: सितारे बदल रहे हैं चाल, जानें किसे मिलेगा धन...

आज का राशिफल: सितारे बदल रहे हैं चाल, जानें किसे मिलेगा धन लाभ और किसकी बढ़ेगी चुनौती!

आज का पंचांग तिथि: प्रतिपदा 08:18pm नक्षत्र: स्वाति करण: किंस्तुघ्न पक्ष: शुक्ल योग: प्रीति वार: बुधवार

आज का पंचांग
तिथि: प्रतिपदा 08:18pm
नक्षत्र: स्वाति
करण: किंस्तुघ्न
पक्ष: शुक्ल
योग: प्रीति
वार: बुधवार

• आज का शुभ मुहूर्त: 06:29am-09:17am
• राहुकाल: 12:05pm-01:29pm
• अभिजीत मुहूर्त: 11:42am-12:27pm
• दिशा शूल: उत्तर

मेष राशि
आज कोई बड़ी योजनाओं और विचारों के जरिए आपको आकर्षित कर सकता है। आज आप किसी व्यवसाय में पैसा लगा सकते हैं। वाहन और जमीन का सुख प्राप्त हो सकता है। आज आपकी समस्या हल हो सकती है। कोर्ट कचहरी के मामलों में निजात मिल सकती है।
शुभ अंक: 3
शुभ रंग: सफेद

वृष राशि
आज किसी की सलाह आपके लिए उपयोगी साबित हो सकती है। किसी चीज के गुम होने का खतरा रहेगा। कार्य क्षेत्र विकसित होगा। दूर पार से कोई अच्छी खबर आज आपको प्राप्त हो सकती है। पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा।
शुभ अंक: 5
शुभ रंग: सफेद

मिथुन राशि
आज आपको आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। आपके द्वारा की गई लापरवाही आज आपको महंगी साबित पड़ सकती है। जीवनसाथी के साथ आज आप कहीं बाहर घूमने फिरने जा सकते हैं। घरेलू मामलों पर ध्यान देने की जरूरत रहेगी। खर्च अधिक होने की संभावना रहेगी।
शुभ अंक: 5
शुभ रंग: हरा

ये भी पढ़ें:  Aaj Ka Rashifal 13 Sept 2026: सोचकर लें फैसला, पैसा और रिश्ते दोनों मांगेंगे आपकी समझदारी, आपकी राशि में क्या?

कर्क राशि
स्वास्थ्य संबंधित परेशानी उत्पन्न हो सकती है। जरूरत से ज्यादा आज धन खर्च हो सकता है। किसी कार्य विशेष को लेकर यात्रा करनी पड़ सकती है। स्वभाव में चिड़चिड़ापन देखने को मिल सकता है। व्यर्थ में झगड़ा होने की भी संभावना रहेगी। हालांकि, प्रेम संबंधों के लिहाज से आज का दिन अच्छा रहेगा।
शुभ अंक: 5
शुभ रंग: तांबा

सिंह राशि
मौज मस्ती की यात्राएं आपको खुश मिजाज रखेंगी। सामाजिक क्षेत्र में उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे। धर्म-कर्म के कार्य में बढ़-चढ़कर के भाग लेंगे। आज आप किसी व्यक्ति विशेष से मुलाकात कर सकते हैं। आज का दिन हर लिहाज से आपके लिए अच्छा रहने वाला है।
शुभ अंक: 3
शुभ रंग: हरा

कन्या राशि
आज आपका स्वभाव ईर्ष्यालु हो सकता है। चोट लगने का खतरा रहेगा। आज आप किसी विवाद में फंस सकते हैं। यात्राओं के विषय में सोच समझकर विचार करें। धन लाभ होने की संभावना रहेगी। अकस्मात धन प्राप्ति के योग बने रहेंगे।
शुभ अंक: 9
शुभ रंग: नारंगी

ये भी पढ़ें:  Aaj Ka Rashifal 13 July 2026: मेष से मीन तक जानें सभी राशियों का हाल, शुभ अंक, शुभ रंग और ये आसान उपाय

तुला राशि
आज आपको अकस्मात धन लाभ हो सकता है। व्यापार और नौकरी में मुनाफा होने की संभावना रहेगी। परिवार के किसी सदस्य के अस्वस्थ होने की संभावना रहेगी। यात्राओं से थकान उत्पन्न हो सकती है। आज काफी चीजें आपके पक्ष में रहेंगी।
शुभ अंक: 9
शुभ रंग: मेहरून

वृश्चिक राशि
यात्रा का योग बना रहेगा। पारिवारिक मसले मानसिक शांति को भंग कर सकते हैं। शत्रु की किसी गतिविधि के कारण आपको नुकसान होने की संभावना रहेगी। आज सोच समझ करके धन को खर्च करें। स्वभाव में आज कुछ जिद्दीपन देखने को मिल सकता है।
शुभ अंक: 4
शुभ रंग: स्लेटी

धनु राशि
आज आपकी दिनचर्या काफी व्यस्त रहने वाली है। घरेलू जिंदगी में कुछ तनाव का सामना करना पड़ सकता है। फिजूल खर्ची हो सकती है। स्वास्थ्य संबंधित विकार उत्पन्न हो सकते हैं। प्रेम प्रसंग के लिहाज से आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। पारिवारिक मतभेद उत्पन्न हो सकते हैं।
शुभ अंक: 7
शुभ रंग: सफेद

ये भी पढ़ें:  Aaj Ka Rashifal 20 August 2026: सिंह राशि के काम की होगी तारीफ, तुला को मिल सकती है बड़ी डील, आपका कैसा रहेगा दिन

मकर राशि
आज आपके कार्य की प्रशंसा हो सकती है। शाम के समय आर्थिक लाभ होने की संभावना रहेगी। पारिवारिक माहौल खुशनूमा रहेगा। यात्राओं के विषय में थोड़ा सचेत रहने की आवश्यकता रहेगी। अध्यात्म की ओर जुड़ने का प्रयास करें। स्वभाव में थोड़ा चिड़चिड़ापन देखने को मिल सकता है।
शुभ अंक: 5
शुभ रंग: हरा

कुंभ राशि
शरीर के किसी अंग में अचानक दर्द हो सकता है। सामाजिक क्षेत्र में मान सम्मान प्राप्त होगा। कई लोग आज आपसे मिलने आ सकते हैं। आज आप किसी धार्मिक स्थल की यात्रा कर सकते हैं। दिन की शुरुआत में आज आप काफी व्यस्त रह सकते हैं। छोटी-मोटी यात्राएं हो सकती हैं।
शुभ अंक: 4
शुभ रंग: सिल्वर

मीन राशि
आज आप किस्मत के भरोसे न बैठे। शारीरिक रूप से आज आप अस्वस्थ रह सकते हैं। कामकाज पर ध्यान देने की आवश्यकता रहेगी। किसी चीज के गुम होने की आशंका बन रहेगी। शत्रु पक्ष भी रहेगा, जिससे आपको नुकसान हो सकता है।
शुभ अंक: 4
शुभ रंग: पीला

ज्योतिषाचार्य पंडित नितेश शर्मा भारद्वाज
संपर्क नंबर: 94187 45356

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More