HomeHimachalसिरमौर में दर्दनाक हादसा : टैंपो ट्रैवलर में भड़की भीषण आग, जिंदा...

सिरमौर में दर्दनाक हादसा : टैंपो ट्रैवलर में भड़की भीषण आग, जिंदा जला चालक

काफी मशक्कत के बाद जब आग पर काबू पाया गया तो वाहन के अंदर एक व्यक्ति का पूरी तरह से जला हुआ शव बरामद हुआ। पुलिस ने मृतक की पहचान ड्राइवर सलीम मोहम्मद (37) पुत्र नजीरदीन निवासी मसली, तहसील चिड़गांव शिमला के रूप में की है।

राजगढ़ : जिला सिरमौर के राजगढ़ उपमंडल में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां सोलन-सनौरा-गिरिपुल सड़क पर एक टैम्पो ट्रैवलर (HP01-9091) में भीषण आग लगने से चालक की जलकर मौत हो गई।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है और मामले की गहनता से जांच की जा रही है। ये घटना बीती मध्यरात्रि को पेश आई।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक राजगढ़ पुलिस स्टेशन को घटना की सूचना मिलते ही पुलिस चौकी यशवंत नगर के प्रभारी एसआई राजेश कंवर मौके पर पहुंचे और तुरंत आग बुझाने का काम शुरू किया।

काफी मशक्कत के बाद जब आग पर काबू पाया गया तो वाहन के अंदर एक व्यक्ति का पूरी तरह से जला हुआ शव बरामद हुआ। पुलिस ने मृतक की पहचान ड्राइवर सलीम मोहम्मद (37) पुत्र नजीरदीन निवासी मसली, तहसील चिड़गांव शिमला के रूप में की है।

ये भी पढ़ें:  सिरमौर पुलिस के हत्थे चढ़ा ये 'शातिर हाईटेक चोर' बराड़ा से बरात का पीछा कर धौलाकुआं में उड़ाए गहने

बुधवार को पुलिस ने मृतक के रिश्तेदारों के बयान दर्ज किए। परिजनों के अनुसार सलीम मोहम्मद गत दिन दोपहर 2:30 बजे वाहन की मरम्मत के लिए चिड़गांव से मनी माजरा के लिए निकला था। शाम करीब 6 बजे वाहन मालिक शेर सिंह ने जब उससे बात की तो वह नेरी पुल के पास था। इसके बाद से ही ड्राइवर का मोबाइल फोन बंद आ रहा था।

घटना की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल टीम ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने वाहन मालिक, मृतक के भाई और भतीजों के बयान दर्ज कर लिए हैं।

वहीं, जले हुए शव की सही पहचान सुनिश्चित करने के लिए डीएनए सैंपलिंग के साथ-साथ घटनास्थल से जुटाए गए और पोस्टमार्टम के दौरान लिए जाने वाले सभी सैंपल जांच के लिए एफएसएल को भेजे जाएंगे।

ये भी पढ़ें:  राष्ट्रीय स्तर की कुराश प्रतियोगिता में इशिता ने हासिल किया तीसरा स्थान, बढ़ाया प्रदेश का मान

डीएसपी राजगढ़ वीसी नेगी ने हादसे की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि शव को सीएचसी राजगढ़ के शवगृह में रखा गया है, जिसे कल पोस्टमार्टम के लिए नाहन भेजा जाएगा।

पुलिस ने इस मामले में धारा 194 बीएनएसएस के तहत आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि आग लगने के कारणों और घटना के अन्य पहलुओं की जांच जारी है।

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More