HomeHimachalSirmaurददाहू में सड़क पर रेत-बजरी और पत्थर डाल यातायात प्रभावित करने पर...

ददाहू में सड़क पर रेत-बजरी और पत्थर डाल यातायात प्रभावित करने पर FIR, पुलिस जांच में जुटी

स्थानीय बाजार में सड़क के एक हिस्से पर पत्थर, रेत-बजरी और कट्टे रखकर आवागमन में बाधा डालने के मामले में पुलिस थाना रेणुकाजी में मामला दर्ज किया गया है।

ददाहू : स्थानीय बाजार में सड़क के एक हिस्से पर पत्थर, रेत-बजरी और कट्टे रखकर आवागमन में बाधा डालने के मामले में पुलिस थाना रेणुकाजी में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने बताया कि 2 सितंबर को थाना रेणुकाजी की टीम ददाहू बाजार में गश्त पर मौजूद थी। इस दौरान पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस ददाहू के समीप सड़क पर पत्थरों, रेत-बजरी और कट्टों का ढेर पड़ा हुआ मिला। इससे सड़क का काफी हिस्सा घिरा हुआ था और वाहनों की आवाजाही प्रभावित हो रही थी।

पुलिस टीम ने मौके पर पूछताछ की तो सड़क पर रखी सामग्री अजय कुमार गर्ग निवासी ददाहू, जिला सिरमौर की पाई गई। इसके बाद पुलिस थाना रेणुकाजी में मामला दर्ज किया गया। पुलिस मामले में आगामी अन्वेषण कर रही है।

ये भी पढ़ें:  नगर पंचायत राजगढ़ में अध्यक्ष विक्रम जेलदार और उपाध्यक्ष नरेंद्र ठाकुर ने ली पद एवं गोपनीयता की शपथ
Crime Desk Himachal
Crime Desk Himachalhttps://aapkibaatnews.com
क्राइम डेस्क हिमाचल, हिमाचल प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों में अपराध, पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, जांच और न्यायिक मामलों से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को तेज, सटीक और विश्वसनीय तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। हमारा उद्देश्य अपराध जगत की हर बड़ी अपडेट, पुलिस की कार्रवाई और जनसरोकार से जुड़े मामलों को तथ्यात्मक और प्रभावशाली अंदाज में प्रस्तुत करना है।

Latest Articles

Explore More