HomeHimachalSirmaurआते-जाते कांवड़ियों को ये शख्स बेच रहा था नशा, पुलिस ने धर...

आते-जाते कांवड़ियों को ये शख्स बेच रहा था नशा, पुलिस ने धर दबोचा

इस कार्रवाई को जिला पुलिस की एसआईयू टीम ने अंजाम दिया। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। 

पांवटा साहिब :  जिला सिरमौर के उपमंडल पांवटा साहिब में पुलिस ने एक व्यक्ति को चरस के साथ धर दबोचा है। इस कार्रवाई को जिला पुलिस की एसआईयू टीम ने अंजाम दिया। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस टीम बाता चौक पांवटा साहिब में मौजूद थी। इसी बीच गुप्त सूचना मिली कि एक व्यक्ति दिनेश वर्मा पुत्र महेश राज निवासी गांव पातलियों, तहसील पांवटा साहिब काफी समय से चरस बेचने का धंधा करता है और मालवा कॉटन के पास आते-जाते कांवड़ियों को चरस बेचने का काम कर रहा है।

एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने बताया कि पुख्ता सूचना के आधार पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दिनेश को धर दबोचा। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 212 ग्राम चरस बरामद हुई। उन्होंने बताया कि पुलिस थाना पांवटा साहिब में ND&PS एक्ट के तहत केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले में आगामी कार्रवाई में जुटी है।

ये भी पढ़ें:  नाहन शहर में पिछले 6 घंटे से बत्ती गुल, कई ग्रामीण क्षेत्रों में भी घंटों से पसरा है अंधेरा, लोगों में गुस्सा

ये भी पढ़ें :

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More