HomeHimachalSirmaurसंगड़ाह: यहां चाय की दुकान पर जुआ खेल रहे थे 4 लोग,...

संगड़ाह: यहां चाय की दुकान पर जुआ खेल रहे थे 4 लोग, अचानक पुलिस ने दबिश देकर धर दबोचे

पुलिस के अनुसार थाना संगड़ाह की टीम रूटीन गश्त पर मौजूद थी। इसी दौरान गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने सुंदरघाट में चाय की एक दुकान पर दबिश दी, जहां जुआ खेल रहे लोगों को रंगे हाथों दबोचा। 

संगड़ाह : अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत संगड़ाह पुलिस ने जुआ खेल रहे 4 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

पुलिस के अनुसार थाना संगड़ाह की टीम रूटीन गश्त पर मौजूद थी। इसी दौरान गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने सुंदरघाट में चाय की एक दुकान पर दबिश दी, जहां जुआ खेल रहे लोगों को रंगे हाथों दबोचा।

एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने बताया कि पुलिस टीम ने मौके पर सैंज निवासी रघुवीर, विक्रम, प्रदीप और संजय के कब्जे से ताश के पत्ते और 1,580 रुपए की नकदी बरामद की। उन्होंने बताया कि इस संदर्भ में पुलिस थाना संगड़ाह में जुआ अधिनियम के तहत केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें:  नहीं रहे सहीराम चौहान, 86 साल की उम्र में छोड़ा संसार, दौड़ी शोक की लहर
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More