HomeSportsफुटबॉल का रोमांच हाई : तीसरे दिन कुल्लू, चंबा, मंडी और सिरमौर...

फुटबॉल का रोमांच हाई : तीसरे दिन कुल्लू, चंबा, मंडी और सिरमौर में जीते मैच, लीग चरण समाप्ति के बाद सेमीफाइनल लाइन-अप तय

वीरवार को पहला सेमीफाइनल DFA मंडी और DFA हमीरपुर के बीच होगा, जबकि दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला DFA कुल्लू और DFA ऊना के बीच खेला जाएगा। इसके बाद फाइनल होगा।

नाहन : राज्य स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता के तीसरे दिन चौगान मैदान में दर्शकों को फुटबॉल का जबरदस्त रोमांच देखने को मिला। दिनभर कुल 5 मुकाबले खेले गए। तीसरे दिन का पहला मुकाबला शिमला और कुल्लू के बीच खेला गया, जिसमें कुल्लू की टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए शिमला को 3-0 से करारी शिकस्त दी। कुल्लू के लिए हिमांत, अजय और हितेश ने 1-1 गोल दागकर अपनी टीम को बड़ी जीत दिलाई।

दूसरे मुकाबले में चंबा का सामना सिरमौर ब्लू से हुआ। चंबा ने मैच पर अपना दबदबा बनाए रखा और शुभम के 2 शानदार गोलों की बदौलत सिरमौर ब्लू को 2-0 से पराजित किया। एक अन्य महत्वपूर्ण मुकाबले में मंडी और सोलन आमने-सामने रहे। यह मैच काफी कड़ा रहा, लेकिन मंडी के पुनीत ने निर्णायक गोल दागकर अपनी टीम को 1-0 से जीत दिलाई।

ये भी पढ़ें:  प्लास्टिक मुक्त नाहन की दिशा में संगिनी का कदम: लोगों को कपड़े के थैले बांट शुरू की जागरूकता की नई मुहिम

चौथा मुकाबला ऊना और कांगड़ा के बीच हुआ, जो बेहद रोमांचक रहा और 1-1 की बराबरी पर समाप्त हुआ। ऊना के लिए वंश, जबकि कांगड़ा के लिए आदित्य ने 1-1 गोल किया। दिन का अंतिम मुकाबला सिरमौर और किन्नौर के बीच खेला गया। सिरमौर की टीम ने इस मैच में बेहतरीन खेल दिखाते हुए किन्नौर को 1–0 से मात दी। सिरमौर के लिए शिवम ने एकमात्र और निर्णायक गोल किया।

इन टीमों के बीच होगा सेमीफाइनल
हिमाचल प्रदेश फुटबाल एसोसिएशन के महासचिव दीपक शर्मा ने बताया कि इन रोमांचक लीग मैचों के बाद HPFA ने सेमीफाइनल मुकाबलों का कार्यक्रम जारी कर दिया है। वीरवार को पहला सेमीफाइनल DFA मंडी और DFA हमीरपुर के बीच होगा, जबकि दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला DFA कुल्लू और DFA ऊना के बीच खेला जाएगा। इसके बाद फाइनल होगा।

ये भी पढ़ें:  बद्दी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, किराये के कमरे में दबिश देकर 39.90 ग्राम चिट्टे के साथ पकड़ा गया यूपी का युवक

उन्होंने बताया कि फाइनल मुकाबले में मंडी फुटबॉल संघ के प्रधान लीला विलास को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है। इस मौके पर कर्ण जीत सिंह चंबियाल, नवीन वर्मा, प्रवीण शर्मा, वीरेंद्र सेन, नितिन चौहान, समर वीर, यशपाल कछावा, सुबोध रमौल, अमन, आशीष ठाकुर, वेद प्रकाश, राकेश पाहवा, मोहम्मद इकराम, संजीव सोलंकी, मुकेश पुंडीर, ईशान राव, मोहित सैनी, आशीष थापा और अनिल ठाकुर आदि मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें:  कालाअंब चैंबर में नई टीम का गठन, दीपन गर्ग अध्यक्ष बने; इंफ्रास्ट्रक्चर, स्वच्छता और रोजगार पर फोकस
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More