HomeHimachalSirmaurबढ़ती महिला हिंसा रोक पाने में सरकारें असफल, जनवादी समिति ने घेरी...

बढ़ती महिला हिंसा रोक पाने में सरकारें असफल, जनवादी समिति ने घेरी केंद्र सरकार और भाजपा नेता

समिति की पूर्व राज्य अध्यक्ष संतोष कपूर, जिला कमेटी सिरमौर की सचिव अमिता चौहान, कोषाध्यक्ष आशा शर्मा, उपाध्यक्ष सेवती कमल और फरजाना ने कहा कि भाजपा और मोदी सरकार ने बेटी पढ़ाओ-बेटी बचाओ का जो नारा दिया है, वे अब ऐसा लग रहा है कि देश और प्रदेश की बेटियों को भाजपा नेताओं से बचाओ की तरफ बढ़ रहा है।

नाहन : अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति ने बढ़ती महिला हिंसा पर गहरी चिंता व्यक्त की है। समिति की पूर्व राज्य अध्यक्ष संतोष कपूर ने रोष जताते हुए कहा कि देश और प्रदेश की सरकारें महिला हिंसा को रोकने में असफल हो चुकी हैं।

उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा नेता यौन हिंसाओं में शामिल हो रहे हैं। केंद्र की मोदी सरकार और आरएसएस लगातार भाजपा में शामिल आपराधिक छवि के लोगों को संरक्षण देने का काम कर रहे‌ हैं।

उन्होंने कहा कि चुराह से भाजपा के विधायक हंसराज पर लगे आरोप और उनको दिया जा रहा संरक्षण सबके सामने है। वहीं, प्रदेश में मुख्य विपक्षी दल भाजपा अपराध के खिलाफ न्याय दिलाने के लिए न बोल कर उनको बचाने में मदद कर रही है।

ये भी पढ़ें:  प्रो. महावीर सिंह बने हिमाचल प्रदेश विवि के नए कुलपति, 3 साल बाद स्थाई तैनाती

संतोष कपूर, जिला कमेटी सिरमौर की सचिव अमिता चौहान, कोषाध्यक्ष आशा शर्मा, उपाध्यक्ष सेवती कमल और फरजाना ने कहा कि भाजपा और मोदी सरकार ने बेटी पढ़ाओ-बेटी बचाओ का जो नारा दिया है, वे अब ऐसा लग रहा है कि देश और प्रदेश की बेटियों को भाजपा नेताओं से बचाओ की तरफ बढ़ रहा है।

पिछले कई माह से प्रदेश में लगातार महिलाओं के साथ हो रही हिंसा में भाजपा नेताओं के नाम सामने आ रहे हैं। संतोष कपूर ने कहा कि देश में मोदी सरकार आपराधिक छवि वाले नेताओं व बाबाओं को संरक्षण दे रही है और अब हिमाचल की बारी है।

ये भी पढ़ें:  बेरोजगार युवाओं के लिए नौकरी का मौका, यहां शिक्षकों और सुरक्षा गार्ड के पदों के लिए 19 को होंगे कैंपस इंटरव्यू

महिला समिति ने मांग की कि चुराह के विधायक हंसराज की जमानत याचिका तत्काल प्रभाव से रद्द हो और उनकी विधानसभा की सदस्यता भी रद्द की जाए, ताकि पीड़िता को न्याय मिल सके।

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More