HomeCrimeपांवटा साहिब में नशे के सामान के साथ पुलिस ने धरे 2...

पांवटा साहिब में नशे के सामान के साथ पुलिस ने धरे 2 युवक, एक से 100 गोलियां तो दूसरे से पकड़ा चिट्टा

सिरमौर पुलिस ने नशा माफिया के खिलाफ अपने अभियान को जारी रखते हुए 2 अलग-अलग मामलों में 2 आरोपियों को नशीली दवाइयों और चिट्टा (हेरोइन) के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस थाना पांवटा साहिब की टीमों ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया।

पांवटा साहिब : सिरमौर पुलिस ने नशा माफिया के खिलाफ अपने अभियान को जारी रखते हुए 2 अलग-अलग मामलों में 2 आरोपियों को नशीली दवाइयों और चिट्टा (हेरोइन) के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस थाना पांवटा साहिब की टीमों ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने बताया कि पहले मामले में गश्त पर मौजूद टीम ने एक बाइक की टूल किट से 100 नशीली गोलियां बरामद की। पुलिस थाना पांवटा साहिब की टीम तारुवाला बॉयज स्कूल के पास गश्त पर थी। इस दौरान सूचना मिली कि मुस्तकीम पुत्र बुन्दू खान निवासी भगवानपुर अपनी मोटरसाइकिल पर शिवा कॉलोनी जा रहा है, जिसके पास नशीली गोलियां बरामद हो सकती हैं।

ये भी पढ़ें:  हिमाचल में पेट्रोल-डीजल पर लगेगा अनाथ-विधवा सेस! ₹5 प्रति लीटर अधिकतम सीमा

इस पर पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुस्तकीम को तलाशी के लिए रोका। छानबीन के दौरान पुलिस ने उसकी मोटरसाइकिल के टूल किट के अंदर छिपाकर रखीं 100 प्रतिबंधित नशीली गोलियां मार्का Clonazepam tablets बरामद हुईं। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

वहीं, पांवटा साहिब की एक अन्य टीम ने सतीवाला सड़क (पांवटा साहिब-यमुनानगर) पर एक व्यक्ति को चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। यहां गश्त पर मौजूद पुलिस को सूचना मिली कि मलखान शाह पुत्र जम्बील शाह निवासी जगतपुर, माजरा अपनी जैकेट की जेब में चिट्टा छिपाकर लाल ढांग की तरफ से पैदल बहराल की ओर आ रहा है।

ये भी पढ़ें:  सिरमौर में 835 ग्राम चरस के साथ पकड़ी गईं तीन महिलाएं, पुलिस जांच में जुटी

सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने बताए गए हुलिए के व्यक्ति को काबू किया और उसके कब्जे से गुलाबी रंग के पाउडर के रूप में 4.56 ग्राम हेरोइन/चिट्टा बरामद किया।

एसपी ने बताया कि दोनों आरोपियों के विरुद्ध पुलिस थाना पांवटा साहिब में एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अब आगामी कार्रवाई में जुटी है। उन्होंने बताया कि नशा माफिया के खिलाफ ये कार्रवाई लगातार जारी रहेगी और नशे के कारोबारियों को बख्शा नहीं जाएगा।

ये भी पढ़ें:  सिरमौर में दर्दनाक हादसा : घर में भड़की भीषण आग की चपेट में आने से 65 वर्षीय बुजुर्ग की मौत
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More