HomeHimachalSirmaurनाहन विधानसभा क्षेत्र में 13.24 करोड़ की दो सड़क परियोजनाओं का भूमि...

नाहन विधानसभा क्षेत्र में 13.24 करोड़ की दो सड़क परियोजनाओं का भूमि पूजन, विधायक सोलंकी ने दी बड़ी सौगात

विधानसभा क्षेत्र नाहन में अरसे से लंबित दो सड़क परियोजनाओं का बुधवार को विधायक अजय सोलंकी ने भूमि पूजन एवं शिलान्यास कर निर्माण कार्य शुरू करवा दिया।

नाहन : विधानसभा क्षेत्र नाहन में अरसे से लंबित दो सड़क परियोजनाओं का बुधवार को विधायक अजय सोलंकी ने भूमि पूजन एवं शिलान्यास कर निर्माण कार्य शुरू करवा दिया। कुल 13.24 करोड़ रुपये की लागत वाली इन दोनों परियोजनाओं को एक वर्ष के भीतर पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। इन सड़कों के बनने और अपग्रेडेशन के बाद क्षेत्र के ग्रामीणों को बेहतर सड़क सुविधा मिलेगी।

सबसे पहले विधायक अजय सोलंकी ने सैनवाला में सैनवाला-झमीरिया-बोगरिया-कटोला संपर्क सड़क के निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया। इस सड़क के निर्माण पर 6 करोड़ 98 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। इसके बाद उन्होंने बर्मा पापड़ी में बर्मा पापड़ी-पालियों-माजरी सड़क के मरम्मत एवं अपग्रेडेशन कार्य का भी विधिवत शुभारंभ किया। इस परियोजना पर 6 करोड़ 26 लाख रुपये की राशि नाबार्ड के तहत खर्च की जा रही है।

ये भी पढ़ें:  फ्री स्किल ट्रेनिंग का मौका: SC युवाओं के लिए आवेदन शुरू, 10 अप्रैल आखिरी तारीख

सैनवाला और बर्मा पापड़ी में आयोजित जनसभाओं को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में नाहन विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्य लगातार जारी हैं। उन्होंने कहा कि दोनों सड़क परियोजनाओं में एफआरए अनुमति मिलने में समय लगने के कारण कार्य शुरू होने में देरी हुई, लेकिन अब सभी आवश्यक अनुमतियां मिल चुकी हैं और निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है।

उन्होंने कहा कि एक वर्ष के भीतर ग्रामीणों को सड़क सुविधा उपलब्ध करवाने का लक्ष्य रखा गया है। नाहन विधानसभा क्षेत्र के गांवों को जिला मुख्यालय से सड़क सुविधा से जोड़ने के लिए लगातार कार्य किया जा रहा है। बरसात के दौरान बंद होने वाली सड़कों को जल्द बहाल करने के लिए लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को भी आवश्यक निर्देश दिए गए हैं।

ये भी पढ़ें:  वेलफेयर डिपार्टमेंट के काम का बोझ थोपने पर भड़कीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, ज्ञापन सौंप उठाई ये मांग

ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं, अधिकारियों को दिए समयबद्ध समाधान के निर्देश
बर्मा पापड़ी में विधायक ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। कुछ समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया गया, जबकि अन्य मामलों को संबंधित अधिकारियों को सौंपते हुए एक सप्ताह के भीतर समाधान के निर्देश दिए गए।

विधानसभा क्षेत्र नाहन में लंबे समय से लंबित दो सड़क परियोजनाओं का बुधवार को विधायक अजय सोलंकी ने भूमि पूजन एवं शिलान्यास कर निर्माण कार्य शुरू करवा दिया।
बर्मा पापड़ी-पालियों-माजरी सड़क के मरम्मत एवं अपग्रेडेशन कार्य का शिलान्यास करते विधायक अजय सोलंकी।

विधायक ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बर्मा पापड़ी में ढाई लाख रुपये की लागत से निर्मित किचन टीन शेड का लोकार्पण भी किया। स्कूल प्रबंधन की मांग पर उन्होंने क्षतिग्रस्त फर्श की मरम्मत और स्कूल में टाइलें लगाने का आश्वासन दिया। पानी की समस्या के समाधान के लिए बरसात के बाद स्कूल परिसर में हैंडपंप लगाने के निर्देश भी दिए।

इससे पूर्व जगह-जगह विधायक सोलंकी का ग्रामीणों ने फूल-मालाएं पहनाकर जोरदार स्वागत किया। सैनवाला से बर्मा पापड़ी जाते वक्त कई जगह रुककर लोगों की समस्याएं सुनीं।

ये भी पढ़ें:  सिरमौर में दर्दनाक हादसा: शव लेकर जा रही बोलेरो कैंपर जीप गहरी खाई में गिरी, 4 की मौत; 9 घायल, इलाके में शोक की लहर

इस अवसर पर बीडीओ नाहन, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग ई. आलोक जनवेजा, अधिशासी अभियंता बिजली बोर्ड ई. मुकेश कुमार, एसडीओ ई. महेश चौधरी, एसडीओ जलशक्ति विभाग ई. रोशन शर्मा,  शिक्षा उपनिदेशक हायर मदन लाल, शिक्षा उपनिदेशक एलीमेंट्री राजीव ठाकुर, सोहन राजपूत, रोड सेफ्टी क्लब कालाअंब के अध्यक्ष सोमनाथ भाटिया, ज्ञान चौधरी, शिव चरण, जीएस पंवार, भीम सिंह गौड सहित सैनवाला, बर्मा पापड़ी और पालियों पंचायत के जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे।

Aapki Baat News Desk
Aapki Baat News Deskhttps://aapkibaatnews.com
आपकी बात न्यूज डेस्क देश, प्रदेश और स्थानीय स्तर की हर महत्वपूर्ण खबर को तेज, विश्वसनीय और तथ्यात्मक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। राजनीति, समाज, प्रशासन, शिक्षा, अपराध, मनोरंजन और जनसरोकार से जुड़े हर मुद्दे पर सटीक जानकारी और प्रभावशाली प्रस्तुति हमारी प्राथमिकता है, ताकि पाठकों को हर बड़ी अपडेट एक ही मंच पर मिल सके।

Latest Articles

Explore More