होमHimachalChambaलंबित एफसीए मामलों पर डीसी चंबा सख्त, अधिकारियों को समयबद्ध समाधान के...

लंबित एफसीए मामलों पर डीसी चंबा सख्त, अधिकारियों को समयबद्ध समाधान के दिए निर्देश

उपायुक्त मुकेश रेपस्वाल ने कहा कि जिला में विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं के तहत लंबित सभी एफसीए (वन संरक्षण अधिनियम) अनुमति मामलों का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित बनाया जाए।

चंबा : उपायुक्त मुकेश रेपस्वाल ने कहा कि जिला में विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं के तहत लंबित सभी एफसीए (वन संरक्षण अधिनियम) अनुमति मामलों का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित बनाया जाए।

डलहौजी एवं चुराह वन मंडल के तत्वाधान में वन संरक्षण अधिनियम (एफसीए) से संबंधित मामलों की समीक्षा को लेकर आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए डीसी मुकेश रेपस्वाल ने लंबित सभी एफसीए मामलों के तहत संबंधित विभागों एवं वन विभाग द्वारा की जाने वाली आवश्यक विभागीय कार्यवाही को समयबद्ध तरीके से पूर्ण कर अनुमति के लिए आगे भेजने के निर्देश दिए। उन्होंने विभागीय प्रक्रिया में तेजी लाने के लिए अंतर-विभागीय समन्वय आधारित कार्य-गतिविधियों को प्राथमिकता देने की आवश्यकता पर भी जोर दिया।

ये भी पढ़ें:  हाटी ने रिश्ता जोड़ा है तो हम भी पूरी शिद्दत के साथ निभाएंगे, शिलाई में जयराम ठाकुर ने घेरी सुक्खू सरकार

उपायुक्त ने एफआरसी के तहत पंचायत स्तर पर गौ-सदन निर्माण, पार्किंग निर्माण एवं संपर्क सड़क मार्ग निर्माण से संबंधित मामलों में वन अनुमति से जुड़े कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने के लिए सभी अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

बैठक में विभागवार विभिन्न परियोजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। इस दौरान अनुमति से संबंधित मामलों की वर्तमान स्थिति, लंबित होने के कारणों तथा उनके समाधान को लेकर भी उपायुक्त ने अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।

ये भी पढ़ें:  विधायक सोलंकी की तत्परता से बची नदी में फंसे बुजुर्ग की जान, CM सुक्खू ने वायुसेना के हेलिकॉप्टर से करवाया रेस्क्यू

Latest Articles

Explore More