HomeHimachalSirmaurSirmaur: लानाबाका में जांचा 350 से ज्यादा लोगों का स्वास्थ्य, लगा था...

Sirmaur: लानाबाका में जांचा 350 से ज्यादा लोगों का स्वास्थ्य, लगा था शिविर

नाहन : चूड़ेश्वर सेवा समिति सोलन इकाई व सिरमौर कल्याण मंच सोलन के संयुक्त तत्वाधान में रविवार को पच्छाद विधानसभा क्षेत्र की लानाबाका पंचायत भवन में आयोजित बहुद्देशीय निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर में 350 से अधिक लोगों की जांच हुई. ये जांच आधुनिक मशीनों से की गई.Sirmaur: लानाबाका में जांचा 350 से ज्यादा लोगों का स्वास्थ्य, लगा था ये शिविर
शिविर का शुभारंभ जिला परिषद सदस्य एवं निवर्तमान जिला कांग्रेस अध्यक्ष आनंद परमार ने किया. उन्होंने इस कार्य की सराहना की। शिविर में विभिन्न रोग विशेषज्ञों डॉ. प्रदीप गोयल, डॉ. राकेश वर्मा, डॉ. कुणाल बंसल, डॉ. अमित शर्मा, डॉ. लोकेश ममगाई, डॉ. भावना शर्मा ने लोगों के स्वास्थ्य की जांच की. इस दौरान मरीजों के हड्डियों से संबंधित टेस्ट भी निशुल्क किए गए.
इस मौके पर सिरमौर कल्याण मंच सोलन के अध्यक्ष प्रदीप ममगई, महासचिव यशपाल कपूर, लानाबाका पंचायत के प्रधान कुलदीप जसवाल, बागथन पंचायत की प्रधान सरोज, बलदेव चौहान, प्रदीप पुंडीर, संजय चौहान, नवीन निश्चल, संदीप शर्मा, सतपाल ठाकुर, योगराज, मनोज पुंडीर, हरिंद्र ठाकुर आदि मौजूद रहे.

ये भी पढ़ें:  Shri Renuka Ji Dam : 340 प्रभावितों के पहचान पत्र बनकर तैयार, इस दिन होंगे आवंटित
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More