HomeWeatherबारिश के बाद घने कोहरे की चपेट में आया सिरमौर, बढ़ी कंपकंपी

बारिश के बाद घने कोहरे की चपेट में आया सिरमौर, बढ़ी कंपकंपी

नाहन : दो दिन अच्छी बारिश के बाद जिला सिरमौर घने कोहरे की चपेट में आ गया है. हालांकि, रविवार सुबह जिले में अच्छी धूप खिली लेकिन दोपहर होते होते जिले के निचले हिस्सों से कोहरा ऊपरी क्षेत्रों की ओर बढ़ने लगा. शाम ढलते ही जिला मुख्यालय नाहन पूरी तरह कोहरे के आगोश में आ गया. इसके साथ साथ मुख्यालय के ऊपरी हिस्से भी कोहरे की चपेट में आ गए.
कोहरे की दस्तक से जहां जिला शीतलहर की चपेट में आ गया है. वहीं, वाहन चालकों के लिए भी परेशानी का सबब बन गया है. दिन के वक्त भी विजिबिलिटी काफी कम होने से चालकों को अपने वाहनों की हैडलाइटें जलानी पड़ीं. इससे हादसों का भी खतरा बन गया है.
बता दें कि सर्दी के इस मौसम में अभी तक नाहन समेत निचले और ऊपरी हिस्सों में कोहरे ने दस्तक नहीं दी थी. बारिश के बाद मैदानी इलाकों से कोहरा पहाड़ों की ओर रुख करने लगा है. मौसम केंद्र ने पहले ही इसका अलर्ट जारी कर दिया था. रविवार को कोहरे की दस्तक से जिला सिरमौर में ठंड का सितम काफी बढ़ गया है.

ये भी पढ़ें:  क्षेत्रीय बागवानी अनुसंधान केंद्र धौलाकुआं पहुंची नेशनल हॉर्टिकल्चर बोर्ड की टीम, ये था मकसद
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More