HomeHimachalSirmaurशिलाई विस के दुगाना में 24 लाख से निर्मित कानूनगो व पटवार...

शिलाई विस के दुगाना में 24 लाख से निर्मित कानूनगो व पटवार भवन का लोकार्पण

उद्योग मंत्री ने कहा कि क्षेत्र का विकास पंचायती राज संस्थानों से दिखना आरंभ होता है। इसलिए हर पंचायत को ऐसे प्रतिनिधि चुनने चाहिए, जो उनके क्षेत्र के विकास में अपनी अहम भूमिका निभाएं।

शिलाई : जिला सिरमौर के शिलाई विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत दुगाना में 24 लाख की लागत से नवनिर्मित कानूनगो व पटवार सर्कल भवन का लोकार्पण उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने किया।

इस मौके पर उद्योग मंत्री ने क्षेत्रवासियों को बधाई देते हुए कहा कि बहुत समय से इन कार्यालयों के लिए अपने भवन की आवश्यकता को देखते हुए इसका निर्माण किया गया। इन कार्यालयों के माध्यम से इस क्षेत्र की 11 पंचायतों की हजारों की आबादी लाभान्वित होगी।

उन्होंने कहा कि हर क्षेत्र का प्रतिनिधि अपने क्षेत्र का विकास चाहता है, जिसके लिए वह हमेशा प्रयासरत रहता है। आज देश ने आजादी के कुछ सालों बाद ही चहुंमुखी उन्नति की है। भारत देश ने उन्नति के क्षेत्र में बहुत से देशों को पीछे छोड़ा है।

उद्योग मंत्री ने कहा कि क्षेत्र का विकास पंचायती राज संस्थानों से दिखना आरंभ होता है। इसलिए हर पंचायत को ऐसे प्रतिनिधि चुनने चाहिए, जो उनके क्षेत्र के विकास में अपनी अहम भूमिका निभाएं।

ये भी पढ़ें:  HAS अधिकारियों ने नालदेहरा के हिमईरा भवन का किया दौरा, 1540 महिलाएं बनीं लखपति

प्रदेश में वर्ष 2023 में आपदा के समय भारी नुकसान हुआ। इस वर्ष भी भारी क्षति होने से प्रदेश को जान-माल सहित आर्थिक नुकसान हुआ। इसके उपरांत केंद्र सरकार से प्रदेश को मिलने वाली राशि में भी कटौती की गई है।

उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि 19 करोड़ से शिलाई में 100 बिस्तरों का अस्पताल, 16 करोड़ से शिलाई में मिनी सचिवालय, 5 करोड़ से रोनहाट कॉलेज भवन का निर्माण, 1 करोड़ 25 लाख से लोक निर्माण विभाग शिलाई के विश्राम गृह में अतिरिक्त कमरों का निर्माण कार्य और टिंबी में आईपीएच विश्राम ग्रह का निर्माण, मानल-कोडगा संपर्क सड़क लगभग 24 करोड़ से निर्मित, कच्ची ढांक पर शिलाई मार्ग अवरुद्ध होने की स्थिति में क्षेत्रवासियों को 15 करोड से निर्मित होने वाली सालवाला-सतौन सडक वैकल्पिक मार्ग का कार्य करेगी।

ये भी पढ़ें:  'एक दिन की वैल्यू' टिप्पणी पर बिंदल का हमला, बोले- मुख्यमंत्री ने लाखों मतदाताओं का किया अपमान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने वार्ड नंबर 5 में सामुदायिक भवन के लिए 15 लाख, हरिजन बस्ती दुगाना में सामुदायिक भवन के लिए 5 लाख, भाटड परशुराम मंदिर प्रांगण के लिए 3 लाख, साझा प्रांगण पाटनी के लिए 3 लाख और दुगाना नवयुवक मंडल के लिए 1 लाख पुस्तकों के लिए और 50 हजार स्पोर्ट्स के सामान के लिए देने की घोषणा की।

उन्होंने इंदौली, पाटनी, नेडा आदि गांव के लिए निर्मित उठाऊ।पेयजल योजना को सुचारू रूप से चलाने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। दुगाना के वार्ड नंबर 7 में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए, श्री परशुराम भगवान सड़क संपर्क मार्ग, कोग मानल संपर्क मार्ग, बास शावगा, कॉर्गेयिला, शकुंटी, बढ़ता के लिए शाबड़ी मार्ग से संपर्क मार्ग इन सभी के लिए भूमि की गिफ्ट डीड करने को कहा।

ये भी पढ़ें:  आयुष काढ़ा बढ़ाएगा आपकी इम्युनिटी, नाक-गले व श्वास समस्याओं के इलाज में भी मददगार

इसके बाद उद्योग मंत्री ने क्षेत्रवासियों की समस्याएं भी सुनीं।।क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों ने सामूहिक समस्याओं सहित व्यक्तिगत समस्याएं भी उनके समक्ष रखीं। उद्योग मंत्री ने अधिकांश समस्याओं का मौके पर समाधान किया और शेष मांगे व समस्याएं जो स्थानीय स्तर की थीं, उन्हें अधिकारियों को सौंप कर उनका समयबद्ध समाधान करने के निर्देश दिए।

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More