HomeHimachalSirmaurकालाअंब में दर्दनाक हादसा: ट्राले की चपेट में आने से 27 साल...

कालाअंब में दर्दनाक हादसा: ट्राले की चपेट में आने से 27 साल की युवती की मौत

कालाअंब-नाहन-पांवटा साहिब नेशनल हाईवे-07 पर शुक्रवार सुबह बड़ा हादसा हो गया, जहां कालाअंब के समीप मैन थापल में एक ट्राले की चपेट में आने से स्कूटी सवार युवती की दर्दनाक मौत हो गई।

कालाअंब : कालाअंब-नाहन-पांवटा साहिब नेशनल हाईवे-07 पर शुक्रवार सुबह बड़ा हादसा हो गया, जहां कालाअंब के समीप मैन थापल में एक ट्राले की चपेट में आने से स्कूटी सवार युवती की दर्दनाक मौत हो गई। युवती की पहचान नैंसी तोमर (27) पुत्री गंभीर तोमर निवासी मैन थापल के  रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार नैंसी अपने पिता के साथ स्कूटी पर सवार होकर फैक्ट्री में काम पर जा रही थी। सुबह करीब 9:30 बजे जब वे नेशनल हाईवे-07 पर मैन थापल में बरगद के पेड़ के पास पहुंचे, तो एक तेज रफ्तार ट्राले को पास देते समय स्कूटी का अचानक संतुलन बिगड़ गया और नैंसी ट्राले के टायरों के नीचे आ गई। हादसा इतना भीषण था कि युवती ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि उसके पिता सुरक्षित बताए जा रहे हैं।

ये भी पढ़ें:  ददाहू-बेचड़ का बाग सड़क पर सफर हुआ मजेदार, 21.50 KM लंबी सड़क का 18.60 करोड़ से अपग्रेडेशन

घटना के बाद सड़क पर भयावह स्थिति बन गई और मौके पर मौजूद लोग सन्न रह गए। सूचना मिलते ही पुलिस थाना कालाअंब की टीम मौके पर पहुंची और ट्राले को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज नाहन भेज दिया है।

हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं स्थानीय लोगों में प्रशासन के प्रति भारी रोष देखा गया। लोगों का कहना है कि मोगीनंद से कालाअंब तक नेशनल हाईवे पर दोनों ओर बड़े वाहनों की अवैध पार्किंग के कारण सड़क संकरी हो गई है, जिससे लगातार हादसे हो रहे हैं।

ये भी पढ़ें:  मोगीनंद में एनजीटी कैंप में मरीजों की स्वास्थ्य जांच, रक्तदान के बताए फायदे

साथ ही भारी वाहनों के संचालन का कोई तय समय नहीं है और दिनभर तेज रफ्तार में दौड़ते ये वाहन आम ट्रैफिक के बीच खतरा बने हुए हैं। एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने हादसे की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस जांच में जुटी है।

Aapki Baat News Desk
Aapki Baat News Desk
"आपकी बात न्यूज़" एक लोकप्रिय हिंदी समाचार प्लेटफॉर्म है, जो राजनीति, समसामयिक घटनाओं, मनोरंजन, खेल और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर ताजे अपडेट्स प्रदान करता है।

Latest Articles

Explore More