HomeHimachalSirmaurमोगीनंद में 86 लोगों के HIV टेस्ट, स्वास्थ्य जांच में हाई ब्लड...

मोगीनंद में 86 लोगों के HIV टेस्ट, स्वास्थ्य जांच में हाई ब्लड प्रेशर और शुगर के मरीज मिले

इस अवसर पर स्वास्थ्य शिक्षिका कृष्णा राठौड़ ने उपस्थित लोगों को हेपेटाइटिस, एचआईवी एड्स और क्षय रोग के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी।

नाहन : स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग खंड धगेड़ा की ओर से मंगलवार को मोगीनंद में खेड़ा सामुदायिक भवन में एक निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का आयोजन खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. मोनीषा अग्रवाल के निर्देशानुसार किया गया। इस दौरान 86 लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गई और निशुल्क दवाइयां भी बांटीं।

जांच के दौरान हाई ब्लड प्रेशर के 4 नए केस मिले और 3 लोगों में शुगर पाई गई। इसके साथ साथ 4 लोगों के बलगम जांच नमूना एकत्रित किए गए। 86 लोगों के HIV टेस्ट लिए गए।

इस अवसर पर स्वास्थ्य शिक्षिका कृष्णा राठौड़ ने उपस्थित लोगों को स्वास्थ्य विभाग में चल रही विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने हेपेटाइटिस, एचआईवी एड्स और क्षय रोग के बारे में लोगों को जानकारी देते हुए कहा कि लीवर हमारे शरीर का महत्वपूर्ण अंग है और हेपेटाइटिस एक साइलेंट किलर है। उन्होंने कहा कि एक वर्ष में कम से कम दो बार लीवर फंक्शन टेस्ट जरूर करवा लेने चाहिए।

ये भी पढ़ें:  स्वास्थ्य खंड धगेड़ा ने एक साथ 35 पंचायतों की ग्राम सभाओं में किए TB उन्मूलन जागरूकता कार्यक्रम

टीबी के लक्षणों के बारे में उन्होंने बताया कि अगर किसी को भी दो हफ्ते से ज्यादा की खांसी हो तो उन्हें अपनी आशा वर्कर से संपर्क करना चाहिए और बलगम सैंपल सीबीनॉट टेस्ट के लिए भेजना चाहिए। उन्होंने एचआईवी संक्रमण के बारे में भी विस्तारपूर्वक बताया।

इस अवसर पर डॉ. सौरभ मिन्हास, डा. अंजु पुंडीर, सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी नीना व मोनिका समेत स्वास्थ्य विभाग से टीम के अन्य कर्मचारी और ममता प्रोजेक्ट से नरेश मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान केयर प्रोजेक्ट वालों का सक्रिय योगदान रहा।

ये भी पढ़ें:  कौलांवालाभूड़ पंचायत में 124 लोगों के एक्सरे, ये है कैंप लगाने का मुख्य मकसद
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More