HomeHimachalSolanपुलिस देख भागे संदिग्ध, शक होने पर लावारिस स्कूटी की तलाशी ली...

पुलिस देख भागे संदिग्ध, शक होने पर लावारिस स्कूटी की तलाशी ली तो निकला ये सामान

कुछ संदिग्ध व्यक्ति पुलिस को देखकर मौके से भाग गए। संदेह के आधार पर पुलिस ने वहां लावारिस खड़ी स्कूटी नंबर HP12R-2397 की तलाशी ली।

बीबीएन : बद्दी पुलिस ने गश्त और चेकिंग के दौरान लावारिस खड़ी स्कूटी से 759.4 ग्राम गांजा बरामद किया है। मामले में अज्ञात आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गत रात पुलिस थाना बद्दी की टीम बाईपास रोड बद्दी के समीप गश्त एवं चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान कुछ संदिग्ध व्यक्ति पुलिस को देखकर मौके से भाग गए। संदेह के आधार पर पुलिस ने वहां लावारिस खड़ी स्कूटी नंबर HP12R-2397 की तलाशी ली।

तलाशी के दौरान स्कूटी से 759.4 ग्राम गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने इस संबंध में अज्ञात आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत पुलिस थाना बद्दी में मामला दर्ज कर लिया है। मामले की आगामी जांच जारी है।

ये भी पढ़ें:  नगर पंचायत राजगढ़ में अध्यक्ष विक्रम जेलदार और उपाध्यक्ष नरेंद्र ठाकुर ने ली पद एवं गोपनीयता की शपथ

कंपनी पार्किंग से बाइक चोरी का आरोपी गिरफ्तार
बद्दी : कंपनी की पार्किंग से मोटरसाइकिल चोरी के मामले में बद्दी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 6 जून को पुलिस थाना बद्दी में पलविंदर सिंह निवासी होशियारपुर (पंजाब) की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया था।

शिकायतकर्ता ने बताया कि वह इंडोको रेमेडीज यूनिट-1, बद्दी में कार्यरत है और उसकी मोटरसाइकिल नंबर PB07BX-3144 कंपनी के बाहर पार्किंग से चोरी हो गई थी।

मामले की जांच के दौरान पुलिस थाना बद्दी की टीम ने तकनीकी एवं अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपी पीयूष ठाकुर निवासी गांव सुई जुराहड़ (ओड़ी), डाकघर राठोह, थाना बरमाणा, जिला बिलासपुर को 6 जून को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपी को नियमानुसार न्यायालय में पेश कर रही है। मामले में आगामी जांच जारी है।

ये भी पढ़ें:  कोर्ट के चक्कर और खर्च से मिलेगी राहत, लंबित मामलों के समाधान के लिए शुरू हुआ विशेष मध्यस्थता अभियान

242 वाहनों के काटे चालान
उधर, सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के पालन को सुनिश्चित करने के लिए चलाए गए विशेष अभियान के तहत बद्दी पुलिस ने खतरनाक एवं लापरवाही से वाहन चलाने, बिना नंबर प्लेट तथा अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत सख्त कार्रवाई की। इस दौरान विभिन्न श्रेणियों में कुल 242 चालान किए गए।

पुलिस के अनुसार यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ भविष्य में भी अभियान जारी रहेगा और नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें:  सिरमौर में अब 7 साल की बच्ची से दुष्कर्म, 12 दिनों में बच्ची से दुष्कर्म का दूसरा मामला
Crime Desk Himachal
Crime Desk Himachalhttps://aapkibaatnews.com
क्राइम डेस्क हिमाचल, हिमाचल प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों में अपराध, पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, जांच और न्यायिक मामलों से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को तेज, सटीक और विश्वसनीय तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। हमारा उद्देश्य अपराध जगत की हर बड़ी अपडेट, पुलिस की कार्रवाई और जनसरोकार से जुड़े मामलों को तथ्यात्मक और प्रभावशाली अंदाज में प्रस्तुत करना है।

Latest Articles

Explore More