HomeHimachalSirmaurआयुर्वेदिक अस्पताल के गेट पर फंदे से लटका मिला सब्जी विक्रेता का...

आयुर्वेदिक अस्पताल के गेट पर फंदे से लटका मिला सब्जी विक्रेता का शव, नाहन में सनसनी

जिला मुख्यालय नाहन में सोमवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई जब श्री रेणुकाजी क्षेत्र के एक व्यक्ति का शव आयुर्वेदिक अस्पताल के मुख्य गेट पर फंदे से लटका मिला।

नाहन : जिला मुख्यालय नाहन में सोमवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई जब श्री रेणुकाजी क्षेत्र के एक व्यक्ति का शव आयुर्वेदिक अस्पताल के मुख्य गेट पर फंदे से लटका मिला। मृतक की पहचान जगत सिंह निवासी देवना, श्री रेणुकाजी के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार सुबह स्थानीय लोगों ने आयुर्वेदिक अस्पताल के गेट से एक व्यक्ति को फंदे से लटका देखा। इसके बाद तुरंत घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी जीतराम अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और आवश्यक कानूनी कार्रवाई अमल में लाई गई। पुलिस ने शव को उतारकर मौके का निरीक्षण किया।

ये भी पढ़ें:  प्रतिबंधित कैप्सूल की तस्करी मामले के दोषी को 10 साल का कठोर कारावास, सिरमौर की अदालत ने सुनाया अहम फैसला

बताया जा रहा है कि मृतक दिल्ली गेट के समीप आयुर्वेदिक अस्पताल के गेट के साथ बैठकर पिछले लंबे समय से सब्जी बेचकर अपना और परिवार का गुजर बसर कर रहा था। सब्जी विक्रेता ने अचानक ऐसा खौफनाक कदम क्यों उठाया। फिलहाल, पुलिस घटना के कारणों की जांच में जुटी है। इसको लेकर अभी कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। मौके से जुटाए गए साक्ष्यों और अन्य तथ्यों के आधार पर घटना की पड़ताल की जा रही है। साथ ही आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है, ताकि पूरे घटनाक्रम का पता चल सके।

ये भी पढ़ें:  युवाओं में नशे का जहर घोलने से पहले धरा गया 'चिट्टा' तस्कर, एसआईयू टीम ने की बड़ी कार्रवाई

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए डॉ. वाई.एस. परमार मेडिकल कॉलेज नाहन भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस की जांच के बाद ही मृत्यु के वास्तविक कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

मामले की पुष्टि करते हुए सदर थाना पुलिस ने बताया कि शव बरामद होने के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है और मौत के कारणों का पता लगाने के लिए जांच जारी है।

ये भी पढ़ें:  सिरमौर में जनवरी महीने के लिए ड्राइविंग टेस्ट और पासिंग का शेड्यूल जारी, नोट कर लें तारीखें
Crime Desk Himachal
Crime Desk Himachalhttps://aapkibaatnews.com
क्राइम डेस्क हिमाचल, हिमाचल प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों में अपराध, पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, जांच और न्यायिक मामलों से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को तेज, सटीक और विश्वसनीय तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। हमारा उद्देश्य अपराध जगत की हर बड़ी अपडेट, पुलिस की कार्रवाई और जनसरोकार से जुड़े मामलों को तथ्यात्मक और प्रभावशाली अंदाज में प्रस्तुत करना है।

Latest Articles

Explore More