HomeHimachalSirmaurनवदुर्गा आईटीआई में प्रशिक्षणार्थियों ने सीखे प्राकृतिक और मानव निर्मित आपदाओं से...

नवदुर्गा आईटीआई में प्रशिक्षणार्थियों ने सीखे प्राकृतिक और मानव निर्मित आपदाओं से बचाव के तरीके, हुई मॉक ड्रिल

श्री रेणुकाजी : नवदुर्गा औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) बेड़ोन (श्री रेणुकाजी) में आपदाओं के संबंध में जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में होमगार्ड के कंपनी कमांडर सुरेश कुमार ने प्रशिक्षणार्थियों को मॉक ड्रिल के माध्यम से विभिन्न प्राकृतिक और मानव निर्मित आपदाओं से बचाव के तरीकों के बारे में जानकारी दी. उन्होंने भूकंप, बाढ़, आंधी और तूफान आदि से होने वाले नुकसान से बचाव के तरीकों पर विस्तार से चर्चा की.

इसके साथ साथ मानव निर्मित आपदाओं जैसे जंगल में आग व विभिन्न प्रकार के लड़ाई झगड़ों में लोगों के घायल होने पर कैसे प्राथमिक उपचार दिया जाए और उन्हें किस प्रकार अस्पताल तक पहुंचाया जाए, इसके गुर भी सिखाए गए.

ये भी पढ़ें:  718 ग्राम अफीम डोडे की खेप के साथ शिलाई पुलिस ने धरा पिकअप चालक

कंपनी कमांडर ने प्रशिक्षणार्थियों को नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवक योजना के बारे में भी बताया, जो सरकार द्वारा चलाई जा रही एक महत्वपूर्ण योजना है. इस योजना में 18 साल से ऊपर के सभी व्यक्ति भाग ले सकते हैं और आपदाओं से बचाव में अपनी भूमिका निभा सकते हैं.

सुरेश कुमार ने सभी से आह्वान किया कि क्षेत्र में जितनी भी पुरानी बावड़ियां और जलाशय हैं. चाहे वह मानव निर्मित हो या प्राकृतिक, उन सब की साफ सफाई की जाए ताकि पानी के सोर्स यथावत रह सकें.

नवदुर्गा आईटीआई के प्रबंध निदेशक इंद्र प्रकाश गोयल ने बताया कि यह कैंप आपदा प्रबंधन और जागरूकता के महत्व को समझाने में सफल रहा. इसके लिए उन्होंने होमगार्ड कंपनी का आभार भी जताया. उन्होंने प्रशिक्षणार्थियों से आह्वान किया कि आने वाली गर्मियों में जंगल की आग के प्रति सभी जागरूक रहें और जंगलों को आग से बचाएं.

ये भी पढ़ें:  नाहन पुलिस थाना में 2015 में दर्ज केस में उदघोषित अपराधी गिरफ्तार

इस अवसर पर हेड कांस्टेबल सुरेश ठाकुर, कांस्टेबल कपिल ठाकुर, कांस्टेबल सुरजीत ठाकुर, अनुदेशक संजय कुमार, नीरज कुमार, रोहित ठाकुर आदि मौजूद रहे.

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More