होमHimachalSirmaurराजगढ़ में 10 साल के मासूम को कुत्ते ने नोंचा, पिता की...

राजगढ़ में 10 साल के मासूम को कुत्ते ने नोंचा, पिता की शिकायत पर पुलिस ने दर्ज किया केस

बच्चा रोता हुआ घर पहुंचा तो पिता ने उसकी पीठ पर चोट और खून निकलता देखा।

राजगढ़ : जिला सिरमौर के राजगढ़ में दोस्त के साथ पैदल घर लौट रहे 10 वर्षीय बच्चे पर एक कुत्ते ने हमला कर दिया।

कुत्ते ने बच्चे की पीठ पर दाहिनी तरफ काट लिया, जिससे वह घायल हो गया। परिजन बच्चे को उपचार के लिए अस्पताल ले गए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार टिक्कर गांव निवासी जसबीर सिंह ने शिकायत में बताया कि 14 नवंबर को वह परिवार सहित एक शादी समारोह में गए थे।

वहां से लौटते समय उनका 10 वर्षीय बेटा यशप्रीत अपने दोस्त के साथ पैदल घर जा रहा था। शाम करीब 4:30 बजे जब दोनों इंदु धवन के घर के ऊपर सड़क के पास पहुंचे तो वहां मौजूद सफेद रंग के एक कुत्ते ने यशप्रीत की पीठ पर दाहिनी तरफ काट लिया। कुत्ते के गले में पट्टा लगा हुआ था।

ये भी पढ़ें:  नाहन में सिरमौर भाजपा ने निकाली रोष रैली, लगाए पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे

बच्चा रोता हुआ घर पहुंचा तो पिता ने उसकी पीठ पर चोट और खून निकलता देखा। इसके बाद वे उसे उपचार के लिए अस्पताल ले गए।

एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने बताया कि पुलिस थाना राजगढ़ में शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई की जा रही है।

Crime Desk Himachal
Crime Desk Himachalhttps://aapkibaatnews.com
क्राइम डेस्क हिमाचल, हिमाचल प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों में अपराध, पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, जांच और न्यायिक मामलों से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को तेज, सटीक और विश्वसनीय तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। हमारा उद्देश्य अपराध जगत की हर बड़ी अपडेट, पुलिस की कार्रवाई और जनसरोकार से जुड़े मामलों को तथ्यात्मक और प्रभावशाली अंदाज में प्रस्तुत करना है।

Latest Articles

Explore More