होमHimachalShimlaदुनिया की 5 ऊंची चोटियां फतह कर रचा इतिहास, राष्ट्रपति से राष्ट्रीय...

दुनिया की 5 ऊंची चोटियां फतह कर रचा इतिहास, राष्ट्रपति से राष्ट्रीय सम्मान मिला, पर बलजीत कौर के मन में ये बड़ी कसक

13 नवंबर को राष्ट्रपति भवन में इस सम्मान के बाद देशभर में बलजीत की उपलब्धि की चर्चा है।

शिमला : दुनिया की सबसे ऊंची पर्वत चोटियों पर तिरंगा फहराकर  देश और प्रदेश का नाम चमकाने वाली सोलन की बेटी पर्वतारोही बलजीत कौर को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने देश के प्रतिष्ठित तेनजिंग नोर्गे राष्ट्रीय साहसिक पुरस्कार 2024 से सम्मानित किया है।

13 नवंबर को राष्ट्रपति भवन में इस सम्मान के बाद देशभर में बलजीत की उपलब्धि की चर्चा है। बलजीत कौर की उपलब्धियां किसी परिचय की मोहताज नहीं हैं। उन्होंने महज 30 दिनों में 8,000 मीटर से ऊंची पांच पर्वत चोटियों को फतह कर इतिहास रचा।

ऐसा करने वाली वह पहली भारतीय पर्वतारोही बनीं। एवरेस्ट, कंचनजंगा, ल्होत्से, मकालू और अन्नपूर्णा जैसी दुनिया की दुर्गम चोटियों पर तिरंगा फहराना उनके अदम्य साहस, अनुशासन और वर्षों की मेहनत का परिणाम है।

ये भी पढ़ें:  किशाऊ बांध: हिमाचल को सालाना 1,200 करोड़ की होगी आय, प्रभावित परिवारों को मिलेगा उचित मुआवजा

उपलब्धि पर राष्ट्रपति ने नवाजा
तेनजिंग नोर्गे राष्ट्रीय साहसिक पुरस्कार देश में साहसिक खेलों के क्षेत्र में असाधारण उपलब्धियों के लिए दिया जाता है।

इस सम्मान के लिए बलजीत कौर का चयन लैंड एडवेंचर श्रेणी में हुआ था। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 13 नवंबर को राष्ट्रपति भवन में आयोजित समारोह में उन्हें यह पुरस्कार प्रदान किया। सम्मान के साथ 15 लाख रुपये की नकद राशि, प्रशस्ति पत्र और सम्मान चिह्न भी दिया जाता है।

इस राष्ट्रीय सम्मान के बावजूद बलजीत के मन में एक कसक भी है। उनका कहना है कि हिमाचल प्रदेश में उनकी उपलब्धि पर सरकार या किसी नेता की ओर से बधाई तक नहीं दी गई। इससे उन्हें निराश मिली है।

ये भी पढ़ें:  सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 60 पदों के लिए यहां 17 को होंगे कैंपस इंटरव्यू, 24 हजार तक वेतन

पहले भी राजभवन में सम्मानित हो चुकी हैं बलजीत
बलजीत कौर की उपलब्धियों को प्रदेश में पहले भी सराहना मिल चुकी है। मई 2023 में राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने उन्हें राजभवन में सम्मानित कर पर्वतारोहण के क्षेत्र में उनके योगदान की प्रशंसा की थी।

उनकी सफलता हिमाचल की उन बेटियों के लिए भी प्रेरणा है, जो छोटे गांवों से निकलकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाने का सपना देखती हैं।

हिमाचल प्रदेश की पहचान पहाड़ों से है। यहां पर्वतारोहण, ट्रैकिंग और साहसिक पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं।

सरकार भी समय-समय पर युवाओं को खेलों से जोड़ने और प्रदेश को साहसिक पर्यटन के क्षेत्र में आगे ले जाने की बात करती रही है।

ये भी पढ़ें:  गार्ड बंधक बनाकर 50 लाख की मशीन चोरी करने वाले 2 बदमाश धरे, अन्य की तलाश, ऐसे दिया था वारदात को अंजाम

ऐसे में बलजीत कौर जैसी अंतरराष्ट्रीय स्तर की पर्वतारोही की उपलब्धियों को प्रोत्साहित करना प्रदेश के लिए भी महत्वपूर्ण है।

Aapki Baat News Desk
Aapki Baat News Deskhttps://aapkibaatnews.com
आपकी बात न्यूज डेस्क देश, प्रदेश और स्थानीय स्तर की हर महत्वपूर्ण खबर को तेज, विश्वसनीय और तथ्यात्मक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। राजनीति, समाज, प्रशासन, शिक्षा, अपराध, मनोरंजन और जनसरोकार से जुड़े हर मुद्दे पर सटीक जानकारी और प्रभावशाली प्रस्तुति हमारी प्राथमिकता है, ताकि पाठकों को हर बड़ी अपडेट एक ही मंच पर मिल सके।

Latest Articles

Explore More