होमHimachalBilaspurपरीक्षा देने की बात कहकर घर से निकली दो लड़कियों ने खड्ड...

परीक्षा देने की बात कहकर घर से निकली दो लड़कियों ने खड्ड में लगाई छलांग, एक का शव बरामद, मचा हड़कंप

एक छात्रा का शव बरामद कर लिया गया, जबकि दूसरी का देर रात तक कोई पता नहीं चल पाया था।

बिलासपुर : हिमाचल प्रदेश के जिला बिलासपुर में दो छात्राओं से जुड़ी घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

घुमारवीं के सीर खड्ड क्षेत्र में रविवार देर शाम दोनों के खड्ड में होने की सूचना मिली। पुलिस और स्थानीय लोगों ने तुरंत तलाश अभियान शुरू किया। इस दौरान एक छात्रा का शव बरामद कर लिया गया, जबकि दूसरी का देर रात तक कोई पता नहीं चल पाया था।

जानकारी के अनुसार, दोनों छात्राएं बरमाणा क्षेत्र की रहने वाली थीं और दसवीं कक्षा में पढ़ती थीं। दोनों शनिवार की सुबह घर से सुंदरनगर में परीक्षा देने की बात कहकर निकली थीं।

ये भी पढ़ें:  पिट्ठू बैग में हो रही थी चरस की तस्करी, 3.320 किलोग्राम के साथ आरोपी गिरफ्तार

परिजनों को उम्मीद थी कि परीक्षा के बाद वे शाम तक घर लौट आएंगी, लेकिन देर शाम तक दोनों के वापस नहीं पहुंचने पर परिवार की चिंता बढ़ गई। इसके बाद परिजनों ने अपने स्तर पर उनकी तलाश शुरू की।

बताया जा रहा है कि इनमें से एक छात्रा अपने ननिहाल में रहती थी, जबकि दूसरी उसकी सहेली थी। परिजनों को रविवार को जानकारी मिली कि दोनों घुमारवीं में हैं। इसके बाद परिवार की ओर से दो युवकों को उनकी तलाश के लिए वहां भेजा गया। इसी दौरान सीर खड्ड क्षेत्र में यह घटना सामने आई।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों के सहयोग से तलाश अभियान शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद एक छात्रा का शव बरामद कर लिया गया, जबकि दूसरी की तलाश जारी रही। अंधेरा होने और खड्ड में पानी बेहद ठंडा होने के कारण अभियान में मुश्किलें आईं।

ये भी पढ़ें:  CM सुक्खू के खिलाफ अभद्र टिप्पणी पर कांग्रेस लीगल सेल का कड़ा विरोध, एसपी को सौंपा ज्ञापन

पुलिस अधीक्षक बिलासपुर अभिषेक धीमान ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि एक का शव बरामद कर लिया गया है, जबकि दूसरी की तलाश की जा रही है।

पुलिस मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि घटना किन परिस्थितियों में हुई।

Crime Desk Himachal
Crime Desk Himachalhttps://aapkibaatnews.com
क्राइम डेस्क हिमाचल, हिमाचल प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों में अपराध, पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, जांच और न्यायिक मामलों से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को तेज, सटीक और विश्वसनीय तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। हमारा उद्देश्य अपराध जगत की हर बड़ी अपडेट, पुलिस की कार्रवाई और जनसरोकार से जुड़े मामलों को तथ्यात्मक और प्रभावशाली अंदाज में प्रस्तुत करना है।

Latest Articles

Explore More