HomeHimachalSirmaurइंद्र प्रकाश गोयल ने 28वीं बार रक्तदान कर पेश की मानवता की...

इंद्र प्रकाश गोयल ने 28वीं बार रक्तदान कर पेश की मानवता की मिसाल

वहीं, बाड़थल मधाना पंचायत के वार्ड सदस्य कुलदीप सिंह ठाकुर ने पहली बार रक्तदान किया। उन्होंने कहा कि पहली बार रक्तदान कर सुखद अनुभूति हुई। उनका खून भी किसी के काम आ सकेगा।

श्री रेणुकाजी : साथ लगते बेड़ोन गांव के इंद्र प्रकाश गोयल ने 28वीं बार रक्तदान कर एक अनुकरणीय मिसाल पेश की है। यह योगदान उन्होंने सिविल अस्पताल ददाहू में आयोजित एक रक्तदान शिविर में दिया, जिसे पूर्व विधायक डॉ. प्रेम सिंह की जयंती और पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित किया गया था।

बता दें कि इंद्र प्रकाश गोयल श्री रेणुकाजी विकास बोर्ड के सदस्य हैं और निजी आईटीआई के मैनेजिंग डायरेक्टर भी हैं। इस शिविर का उद्घाटन विधानसभा उपाध्यक्ष विनय कुमार ने किया। उन्होंने रक्तदान को ‘महादान’ बताया और सभी से निस्वार्थ भाव से रक्तदान करने का आग्रह किया।

शिविर में कुल 46 लोगों ने पंजीकरण करवाया, जिनमें से 38 यूनिट रक्त एकत्रित हुआ। इस अवसर पर विनय कुमार के पुत्र आर्या कुमार ने भी रक्तदान किया।

ये भी पढ़ें:  नाहन में मिलेगा सुपर स्पेशलिटी इलाज, एनएचएस क्लीनिक में अल्केमिस्ट ग्रुप ने शुरू किया OPD सेंटर

जिला ब्लड बैंक अधिकारी डॉ. निशि जसवाल ने जानकारी दी कि सिरमौर जिले में 17 सितंबर से 1 अक्टूबर, 2025 तक ‘सशक्त नारी अभियान’ चलाया जा रहा है, जिसके तहत रक्तदान को बढ़ावा दिया जा रहा है।

इस अभियान के दौरान अब तक 161 लोगों का पंजीकरण हो चुका है और 98 यूनिट रक्त एकत्रित किया जा चुका है। उधर, इंद्र प्रकाश गोयल ने सभी लोगों से भी रक्तदान करने की अपील की। उन्होंने कहा कि रक्तदान से किसी जरूरतमंद मरीज का जीवन बचाया जा सकता है।

वहीं, बाड़थल मधाना पंचायत के वार्ड सदस्य कुलदीप सिंह ठाकुर ने पहली बार रक्तदान किया। उन्होंने कहा कि पहली बार रक्तदान कर सुखद अनुभूति हुई। उनका खून भी किसी के काम आ सकेगा।

ये भी पढ़ें:  कांग्रेस सरकार के पाप का घड़ा अब भरने वाला, कभी हो सकती है रूखसत : बिंदल
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More