होमHimachalChambaसजा था रामलीला का दरबार, दशरथ का किरदार निभा रहे कलाकार को...

सजा था रामलीला का दरबार, दशरथ का किरदार निभा रहे कलाकार को आ गया हार्ट अटैक, गई जान

संवाद के दौरान वह अपनी गद्दी पर ही अचानक बेसुध होकर गिर पड़े। इस बीच उनके साथ अलग-अलग किरदार निभा रहे कलाकारों ने उन्हें उठाने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं उठे। यह देख कलाकारों ने उन्हें तुरंत मेडिकल कालेज पहुंचाया।

चंबा : हिमाचल प्रदेश के जिला चंबा के ऐतिहासिक चौगान में रामलीला मंचन के दौरान एक कलाकार को अचानक हार्ट अटैक आ गया, जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान अमरेश महाजन उर्फ शिबू निवासी मोहल्ला मुगला, जिला चंबा के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार अमरेश महाजन मंच पर दशरथ का किरदार निभा रहे थे। संवाद के दौरान वह अपनी गद्दी पर ही अचानक बेसुध होकर गिर पड़े। इस बीच उनके साथ अलग-अलग किरदार निभा रहे कलाकारों ने उन्हें उठाने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं उठ सके। यह देख कलाकारों ने उन्हें तुरंत मेडिकल कालेज पहुंचाया। ये घटना मंगलवार रात करीब 8ः30 बजे की है, जहां रामलीला में दशरथ दरबार सजा हुआ था।

ये भी पढ़ें:  नाहन-शिमला रोड पर इस चौक की बदली तस्वीर, रोटरी क्लब नाहन संगिनी ने कराया सौंदर्यीकरण, सुंदरता में जुड़ा नया आकर्षण

बता दें कि 70 वर्षीय अमरेश महाजन पिछले 23 वर्षों से चंबा के चौगान में रामलीला मंचन में दशरथ और रावण की भूमिका निभाते आ रहे थे। जिस समय जब उन्हें हार्ट अटैक आया, तब वह दशरथ की भूमिका में थे। घटना के तुरंत बाद दरबार को पर्दों से बंद करना पड़ा। उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। मंचन के दौरान उनकी अचानक मौत से हर कोई स्तब्ध है।

ये भी पढ़ें:  जमा एक की फिजिकल एजुकेशन कंपार्टमेंट परीक्षा पर आखिर क्यों उठे सवाल... विद्यार्थियों ने लगाया ये आरोप
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More