10 साल पहले बने आधार कार्ड को अपडेट करवाना बेहद जरूरी : DC प्रियंका वर्मा

डीसी सिरमौर प्रियंका वर्मा ने जिला स्तरीय आधार निगरानी समिति की त्रैमासिक बैठक की अध्यक्षता करते कहा कि जिन लोगों का आधार कार्ड 10 साल पहले बना है और उसके बाद एक बार भी अपडेट नहीं करवाया गया है, उन्हें अपने दस्तावेज आधार में अपडेट करवाने होंगे

0

नाहन : डीसी सिरमौर प्रियंका वर्मा ने जिला स्तरीय आधार निगरानी समिति की त्रैमासिक बैठक की अध्यक्षता करते कहा कि जिन लोगों का आधार कार्ड 10 साल पहले बना है और उसके बाद एक बार भी अपडेट नहीं करवाया गया है, उन्हें अपने दस्तावेज आधार में अपडेट करवाने होंगे, ताकि आधार सत्यापन में उन्हें कोई असुविधा न हो। डीसी ने कहा कि 5 व 15 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके बच्चों का आधार बायोमैट्रिक अपडेट करवाना और 0 से 5 वर्ष के बच्चों का आधार कार्ड बनवाना भी अति आवश्यक है।

उन्होंने कहा कि 5 व 15 वर्ष पूर्ण होने के 2 वर्ष के भीतर अपना आधार कार्ड अपडेट नहीं किया जाता है तो उनका आधार कार्ड निष्क्रिय हो सकता है। उन्होंने बताया कि 5 व 15 वर्ष के बाद बच्चों के चेहरे की फोटो, मोबाइल नंबर, हाथों के फिंगरप्रिंट व पता इत्यादि आधार में अपडेट करवाना आवश्यक हैै। 5-7 वर्ष और 15-17 वर्ष की आयु तक अनिवार्य बॉयोमैट्रिक अपडेशन निशुल्क उपलब्ध है।

ये भी पढ़ें:  नवदुर्गा ITI बेड़ोन में सत्र 2025-26 के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू, 31 तक आवेदन का मौका

डीसी ने आधार अपडेट की आवश्यकता को बताते हुए कहा कि विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं, प्रवेश प्रक्रियाओं व आवेदन के दौरान आधार की आवश्यकता रहती है। एनटीए, नीट, आईटी, यूपीएससी, सीयूईटी आदि में भी आवेदन करते समय आधार प्रमाणीकरण आवश्यक है। यदि उम्मीदवार अपने आधार का आवश्यक बायोमैट्रिक अपडेट (एमबीयू) और मोबाइल नंबर अपडेट नहीं करते हैं तो प्रमाणीकरण विफल हो सकता है। बैठक में क्षेत्रीय कार्यालय यूआईडीएआई अभिषेक कुमार और जिला स्तरीय आधार निगरानी समिति के सदस्य उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें:  नाहन के दोसड़का में हादसे का शिकार हुई बाइक, चालक की गई जान, दूसरा घायल, पुलिस जांच में जुटी