HomeHimachalSirmaur8.19 करोड़ से बनेगी जाबल बाग-त्रिलोकपुर वाया कंडईवाला, खरकों सड़क, विधायक सोलंकी...

8.19 करोड़ से बनेगी जाबल बाग-त्रिलोकपुर वाया कंडईवाला, खरकों सड़क, विधायक सोलंकी ने किया भूमि पूजन VIDEO

लंबे समय से इस सड़क के निर्माण की मांग चली आ रही थी। इस सड़क को विधायक प्राथमिकता में डाला गया था।

नाहन : विधानसभा क्षेत्र नाहन के अतंर्गत जाबल का बाग-त्रिलोकपुर वाया कंडईवाला, खरकों सड़क का मंगलवार को नाहन के विधायक अजय सोलंकी ने विधिवत भूमि पूजन कर कार्य का शुभारंभ किया। 12.2 किलोमीटर लंबी इस सड़क पर 8.19 करोड़ रुपये की राशि खर्च होगी।

इस मौके पर विधायक अजय सोलंकी ने कहा कि ये नई सड़क क्षेत्र के लोगों के लिए सुगम और शॉर्टकट आवागमन साबित होगी। उन्होंने कहा कि ये सिर्फ एक सड़क नहीं, बल्कि क्षेत्र की तरक्की की नई राह है। लंबे समय से इस सड़क के निर्माण की मांग चली आ रही थी। इस सड़क को विधायक प्राथमिकता में डाला गया था।

ये भी पढ़ें:  सिरमौर में 4 लोगों की मौत पर CM सुक्खू ने जताया दुख, घायलों को बेहतर उपचार और प्रभावित परिवारों को हरसंभव मदद के निर्देश

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने इस सड़क के निर्माण के लिए बजट का प्रावधान किया। इसके टेंडर लगाए गए। अब इसका निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है। उन्होंने उम्मीद जताते हुए कहा कि जल्द ही निर्माण कार्य पूरा कर सड़क को जनता को समर्पित किया जाएगा।

इस अवसर पर विधायक ने ग्रामीणों की समस्याएं भी सुनीं। उन्होंने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि जो भी मांगें और समस्याएं सामने आई हैं, उन्हें जल्द से जल्द संबंधित विभागों के माध्यम से हल किया जाएगा। इस मौके पर लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता ई. आलोक जनवेजा समेत विभिन्न विभागों के अधिकारियों समेत जनप्रतिनिधि और भारी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें:  क्लस्टर सिस्टम के विरोध में प्रदेशभर में प्राथमिक शिक्षकों का प्रदर्शन, अधिसूचना वापस लेने की मांग, हर जिले में हल्ला बोल
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More