HomeHimachalRTO सिरमौर के आगे फेल हुआ शातिरों का ये पैंतरा, जानकर आप...

RTO सिरमौर के आगे फेल हुआ शातिरों का ये पैंतरा, जानकर आप भी रह जाएंगे दंग

जैसे ही दोनों वाहन चालकों की नजर टीम पर पड़ी तो वह अपने वाहन सड़क पर छोड़ जंगल में फरार हो गए। इसके बाद...

नाहन : RTO सिरमौर सोना चंदेल ने मंगलवार को एक और ऐसे मामले का खुलासा किया, जिसे जानकर आप भी दंग रह जाएंगे। बड़ी बात ये है कि शातिरों का यह पैंतरा भी महिला अधिकारी के आगे फेल हो गया।

जानकारी के अनुसार RTO सोना चंदेल के नेतृत्व में क्षेत्रीय परिवहन विभाग की टीम रूटीन चैकिंग के लिए नेशनल हाइवे-07 पर मौजूद थी। इसी बीच जुड्डा का जोहड़ में टीम की नजर दो वाहनों पर पड़ी। ये दोनों हरियाणा नंबर के थे, जो नाहन की तरफ आ रहे थे।

मौके पर पाया गया कि बिना बॉडी का एक टिपर एक ट्राले को टोचन करके ले जा रहा है। जैसे ही दोनों वाहन चालकों की नजर टीम पर पड़ी तो वह अपने वाहन सड़क पर छोड़ जंगल में फरार हो गए। बताया जा रहा है कि भागते समय छलांग लगाने से एक चालक को चोटें भी आईं।

इसके बाद टीम ने संबंधित वाहनों के चैसी नंबरों से उनकी सही नंबर प्लेट्स की जांच की तो सामने आया कि दोनों ने अपने वाहन नंबरों की प्लेटस को एक दूसरे से बदल रखा था। यानी कैबिन चैसी का नंबर बजरी से लोड ट्राले में लगाया गया था और इसका नंबर आगे चल रहे टिपर की कैबिन चैसी में लगा था।

ये भी पढ़ें:  सिरमौर : कलाकारों की होगी ग्रेडिंग, 2 मई को नाहन में होगी चयन प्रक्रिया, ए प्लस श्रेणी में शामिल होंगे ये कलाकार

यही नहीं जांच करने पर कैबिन चैसी से पिछले 5-7 दिनों की धर्म कांटे पर माल ढुलाई से संबंधित पर्चियां भी बरामद की गईं, जिसमें पाया गया कि इस कैबिन चैसी ने भी पिछले 5 दिनों में क्षमता से अधिक खनन सामग्री को ढोया है। इससे यह बात भी सामने आई कि जान बूझकर इस कैबिन चैसी टिपर से उसकी बॉडी को हटाया गया था।

इस पर टीम ने कैबिन चैसी वाहन के चैसी नंबर से संबंधित वाहन का सही नंबर का पता लगाकर इसके संचालक पर पिछले 5 दिनों में की गई ओवरलोडिंग पर 2.12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया। इस वाहन में इन 5 दिनों में कुल 42 टन क्षमता से अधिक खनन सामग्री को ढोया गया था।

ये भी पढ़ें:  कार की डिग्गी से सामान निकाल रहे पटवारी को ट्रक ने रौंदा, अस्पताल पहुंचने से पहले मौत, ड्राइवर गिरफ्तार

कार्रवाई के दौरान जब परिवहन विभाग की टीम संबंधित दोनों चालकों पर नजर बनाए हुए थी तो इसी बीच कुछ समय बाद बजरी से लदे ट्राले का जंगल में फरार हुआ चालक मौके पर पहुंचा और बिना कैबिन चैसी के टोचन की मदद लिए अपने वाहन को कालाअंब की तरफ दौड़ा ले गया।

टीम ने तुरंत इसकी सूचना कालाअंब में विभागीय टीम को दी, जिसके बाद मौके पर उसे दबोच लिया गया। धर्म कांटे पर वजन करने पर इस ट्राले में 10 टन बजरी अधिक निकली। लिहाजा, संबंधित ट्राले के संचालक का चालान कर मौके पर ही 89,000 रुपये की जुर्माना राशि वसूल की गई।

इससे यह बात भी साबित हो गई कि इस ट्राले में कोई ऐसी तकनीकी खराब नहीं थी, जिसे कैबिन चैसी टिपर टोचन कर ले जा रहा था। मतलब साफ है कि यह सारा खेल ओवरलोडिंग से बचने के लिए खेला जा रहा था, लेकिन इसका भी RTO की टीम ने पर्दाफाश कर दिया।

बता दें कि दो दिन पहले भी आरटीओ सोना चंदेल ने बोहलियों क्षेत्र में हाइवे पर दौड़ रहे हरियाणा नंबर के 2 डंपरों को पकड़ा था। इन दोनों ही डंपरों में भी एक ही नंबर की प्लेटस लगाई गई थी। इनमें से एक डंपर से 4 अलग-अलग वाहन नंबरों की प्लेट्स भी बरामद की गई थी।

ये भी पढ़ें:  फर्स्ट थाईलैंड किक बाॅक्सिंग वर्ल्ड कप में छाईं हिमाचल की ये दो बेटियां, जीते सिल्वर और ब्रॉन्ज मेडल, डीसी बोले शाबाश

RTO सिरमौर सोना चंदेल ने कार्रवाई की पुष्टि करते हुए बताया कि नंबर प्लेटस को बदला जाना गंभीर विषय है। लिहाजा, पिछले 3 दिनों में नंबर प्लेटस बदलने के दोनों मामलों का हवाला देकर एसपी सिरमौर को पत्र लिख इस सिलसिले में उचित कार्रवाई का आग्रह किया गया है। उन्होंने कहा कि ओवरलोडिंग को किसी भी सूरत में सहन नहीं किया जाएगा। विभाग की ऐसे वाहनों पर पैनी नजर है।

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More