HomeHimachalSirmaurजैतक में ऐतिहासिक किले का 4 लाख से होगा जीर्णोद्धार, विधायक सोलंकी...

जैतक में ऐतिहासिक किले का 4 लाख से होगा जीर्णोद्धार, विधायक सोलंकी ने की घोषणा

मेले के दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिनमें कबड्डी, दौड़ प्रतियोगिता, घड़ा तोड़ और कुर्सी दौड़ जैसी प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। इसमें कई प्रतिभागियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और दर्शकों ने उनका उत्साहवर्धन किया।

नाहन : धारटीधार क्षेत्र की ग्राम पंचायत नेहली धीडा के जैतक में शिरगुल मंदिर समिति की ओर से भैया दूज के अवसर पर मेले का आयोजन धूमधाम से किया गया। मेले में नाहन के विधायक अजय सोलंकी ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया और माता रणचंडी से समस्त क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

इस मौके पर सोलंकी ने कहा कि ऐसे पारंपरिक मेले हमारी संस्कृति और सामाजिक एकता की पहचान हैं। ये न केवल लोगों को आपसी भाईचारे से जोड़ते हैं, बल्कि हमारी पुरातन परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत को भी जीवित रखते हैं। विधायक ने इस अवसर पर जैतक के ऐतिहासिक किले के जीर्णोद्धार के लिए 4 लाख रुपए देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि यह किला हमारे गौरवशाली अतीत और क्षेत्र की ऐतिहासिक धरोहर का प्रतीक है, जिसे संरक्षित करना हम सभी का दायित्व है।

ये भी पढ़ें:  ब्यास में नहाने उतरे चार दोस्त तेज बहाव में बहे, तीन को बचाया गया, एक लापता

विधायक ने आयोजन समिति और ग्रामवासियों को इस उत्कृष्ट आयोजन के लिए बधाई दी और भविष्य में ऐसे सांस्कृतिक आयोजनों को हरसंभव सहयोग देने का आश्वासन दिया। मेले के दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिनमें कबड्डी, दौड़ प्रतियोगिता, घड़ा तोड़ और कुर्सी दौड़ जैसी प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। इसमें कई प्रतिभागियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और दर्शकों ने उनका उत्साहवर्धन किया।

इस अवसर पर पूर्व विधायक अजय बहादुर, अल्बेल सिंह, बाबू राम, राजीव ठाकुर, पुरुषोत्तम, अंशुमन, राजेंद्र, पालम, सुरेश, अमित, संजय, शमशेर, यशपाल, प्रेम कंवर, संदीप, धनवीर व विनीत सहित क्षेत्र के कई  गणमान्य लोग मौजूद रहे। विधायक ने विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए और कार्यक्रम का समापन माता रणचंडी के उद्घोष के साथ हुआ।

ये भी पढ़ें:  हिमकेयर में सख्ती: पैकेज भुगतान बदला, अब ‘कम लागत’ वाले फॉर्मूले से होगा क्लेम
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More