HomeCrimeसिरमौर में चिकन शॉप की आड़ में बिक रहा था 'चिट्टा', 23...

सिरमौर में चिकन शॉप की आड़ में बिक रहा था ‘चिट्टा’, 23 वर्षीय युवक गिरफ्तार

गुप्त सूचना के आधार पर टीम ने दुकान पर छापेमारी की। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 9.44 ग्राम स्मैक/चिट्टा (हेरोइन) बरामद की गई। इस पर पुलिस ने तुरंत आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

पांवटा साहिब : तीन राज्यों की सीमाओं से सटे जिला सिरमौर के पांवटा साहिब में पुलिस ने ड्रग्स तस्करों के खिलाफ अपनी मुहिम को और तेज कर दिया है। इसी कड़ी में उपमंडल अन्वेषण दल को बड़ी सफलता मिली।

पुलिस टीम ने पांवटा साहिब के मतरालियों इलाके में एक ‘चिकन शॉप’ की आड़ में चल रहे नशे के कारोबार का पर्दाफाश किया। आरोपी की पहचान अफरोज (23) पुत्र नईम अहमद निवासी ग्राम कुंजा, डाकखाना ढलीपुर, तहसील विकासनगर, जिला देहरादून, उत्तराखंड के तौर पर हुई है।

पुलिस के अनुसार गुप्त सूचना के आधार पर टीम ने अफरोज की दुकान पर छापेमारी की। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 9.44 ग्राम स्मैक/चिट्टा (हेरोइन) बरामद की गई।

ये भी पढ़ें:  वक्त पर निपटा लें अपना काम, नाहन के इन क्षेत्रों में 12 और 13 अप्रैल को बाधित रहेगी बिजली आपूर्ति

इस पर पुलिस ने तुरंत आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। डीएसपी पांवटा साहिब मानवेंद्र ठाकुर ने बताया कि आरोपी को माननीय अदालत के समक्ष पेश किया जा रहा है। नशीले पदार्थों के खिलाफ पुलिस की यह कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More