राजगढ़ : तहसील राजगढ़ के जेसीबी ऑपरेटरों और मशीन मालिकों की बैठक वीरवार को विश्राम गृह में आयोजित हुई, जिसमें जेसीबी मशीन मालिकों के संघ का गठन किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से दिनेश ठाकुर को प्रधान और रिंकू चौधरी को महासचिव चुना गया।

बैठक में सतीश ठाकुर और अनिल पुंडीर को उपप्रधान बनाया गया, जबकि रजनीश शर्मा को सहसचिव और अखिल शर्मा को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। संघ में राकेश ठाकुर टीटी, श्याम ठाकुर, रामदयाल शर्मा, जगदीश शर्मा, जितेंद्र और तपन सहित अन्य जेसीबी मालिकों ने भी सदस्यता ग्रहण की।
बैठक में सर्वसम्मति से यह भी निर्णय लिया गया कि राजगढ़ क्षेत्र में जेसीबी के बकेट का रेट 1000 रुपये प्रति घंटा और ब्रेकर का रेट 1800 रुपये प्रति घंटा निर्धारित किया जाएगा। इसके अतिरिक्त तहसील में बाहरी जेसीबी मशीनों को मान्य नहीं किया जाएगा। बाहरी मशीन मालिकों को पहले सूचना दी जाएगी और इसके बाद भी काम करते पाए जाने पर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
बैठक में संघ के मुख्य सलाहकार पृथ्वीराज, सोमदत्त ठाकुर, सदानंद पुंडीर, रंजीत ठाकुर, नीरज चौधरी, विकास मेहता, सुनील सूद, तपेंद्र ठाकुर, अखिल शर्मा, नवीन शर्मा, विनोद ठाकुर, रणदीप ठाकुर और आशा प्रकाश चौहान सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।



