HomeHimachalSirmaurकालाअंब: ओवरटेक के चक्कर में ट्रैक्टर ट्रॉली से टकराई बाइक, घायल युवक...

कालाअंब: ओवरटेक के चक्कर में ट्रैक्टर ट्रॉली से टकराई बाइक, घायल युवक ने अस्पताल में तोड़ा दम

पुलिस थाना कालाअंब के अंतर्गत खैरी पुल के पास हुए सड़क हादसे में मोटरसाइकिल चालक एक युवक की मौत हो गई।

कालाअंब : पुलिस थाना कालाअंब के अंतर्गत खैरी पुल के पास हुए सड़क हादसे में मोटरसाइकिल चालक एक युवक की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब मोटरसाइकिल चालक पुल पर चल रहे ट्रैक्टर को ओवरटेक करने का प्रयास कर रहा था। इसी दौरान बाइक ट्रैक्टर की ट्राली से पीछे से टकरा गई।

पुलिस को दी शिकायत में विवेक गोरसी पुत्र दर्शन गोरसी निवासी गांव कैरवाला, डाकघर त्रिलोकपुर, तहसील नाहन, जिला सिरमौर ने बताया कि वह अपने मोटरसाइकिल पर निजी काम से खैरी की ओर जा रहा था। जब वह खैरी पुल के पास पहुंचा तो उसके आगे चल रहे मोटरसाइकिल चालक ने पुल पर जा रहे ट्रैक्टर को ओवरटेक करने का प्रयास किया।

ये भी पढ़ें:  युवाओं के लिए रोजगार का सुनहरा मौका, लगेंगे भर्ती शिविर, ये रहेगी शैक्षणिक योग्यता

शिकायत के अनुसार, मोटरसाइकिल चालक तेज रफ्तार और लापरवाही से बाइक चलाते हुए ट्रैक्टर की ट्राली से पीछे से टकरा गया। टक्कर के बाद बाइक चालक सड़क पर गिर गया और उसे गंभीर चोटें आईं। ट्रैक्टर चालक ने मौके पर ही ट्रैक्टर रोक दिया।

हादसे में घायल मोटरसाइकिल चालक की पहचान अमित जैन पुत्र सुमेर चंद निवासी गांव लाहड़पुर, तहसील बिलासपुर, जिला यमुनानगर, हरियाणा के रूप में हुई। उसकी मोटरसाइकिल का नंबर HR85L-3666 बताया गया है। घायल अमित जैन को उपचार के लिए सिविल अस्पताल नारायणगढ़ ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई।

एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस हादसे के कारणों और मामले से जुड़े अन्य तथ्यों की जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें:  मोबाइल कंपनी का पोल लगाने के लिए खोदे गड्ढे में गिरा तेंदुए का दूधमुंहा शावक... किया रेस्क्यू, मां से भी बिछड़ा
Crime Desk Himachal
Crime Desk Himachalhttps://aapkibaatnews.com
क्राइम डेस्क हिमाचल, हिमाचल प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों में अपराध, पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, जांच और न्यायिक मामलों से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को तेज, सटीक और विश्वसनीय तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। हमारा उद्देश्य अपराध जगत की हर बड़ी अपडेट, पुलिस की कार्रवाई और जनसरोकार से जुड़े मामलों को तथ्यात्मक और प्रभावशाली अंदाज में प्रस्तुत करना है।

Latest Articles

Explore More