HomeHimachalSirmaurकिसान विरोधी फैसलों के खिलाफ नाहन में मंथन, किसान सभा ने बनाई...

किसान विरोधी फैसलों के खिलाफ नाहन में मंथन, किसान सभा ने बनाई ये रणनीति

नाहन|
किसान सभा नाहन ब्लॉक कमेटी की बैठक अध्यक्ष जगदीश पुंडीर की अध्यक्षता में शनिवार को हुई. इस मौके पर किसान सभा के राज्य उपाध्यक्ष राजेंद्र ठाकुर व जिला अध्यक्ष सतपाल मान विशेष रूप से मौजूद रहे.
बैठक को संबोधित करते हुए राजेंद्र ठाकुर ने कहा कि देश में कृषि संकट के चलते आज किसान बदहाली की तरफ जा रहा है और सरकारें उल्टा किसान विरोधी फैसलों को देश के किसानों पर थोप रही है. देश में जगह-जगह एमएसपी व छोटे किसानों की कर्ज माफी की मांग को लेकर और जमीन से बेदखली के खिलाफ किसानों के आंदोलन हो रहे हैं. हिमाचल प्रदेश में भी किसानों की बेदखलियां धड़ल्ले से की जा रही हैं. उन्होंने कहा कि जिला सिरमौर में जनवरी माह में किसानों की बैठकें आयोजित की जाएंगी और ब्लॉक वाइज अधिवेशन कर संघर्ष की रणनीति तैयार होगी.
नाहन ब्लॉक के सचिव बलदेव सिंह ने कहा कि 5 फरवरी को नाहन में खंड स्तरीय अधिवेशन किया जाएगा. जिला अध्यक्ष सतपाल मान ने भी बैठक को संबोधित किया. बैठक में राम सिंह वालिया, गौरव, राहुल शर्मा, नरेश कुमार, राकेश रमौल आदि पदाधिकारी मौजूद रहे.
ये भी पढ़ें:  एक अप्रैल से शुरू हो जाएगी गेहूं की खरीद, शुरू हुआ पंजीकरण, जानें क्या रहेगा MSP
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More