होमHimachalSirmaurकोटड़ी व्यास की अंडर-14 बालिका टीम बनी हैंडबॉल चैंपियन, स्कूल में जश्न...

कोटड़ी व्यास की अंडर-14 बालिका टीम बनी हैंडबॉल चैंपियन, स्कूल में जश्न का माहौल

फाइनल में कोटड़ी व्यास ने सालवाला को 6-0 और वाक ओवर से एकतरफा हराया। टीम की जीत में कप्तान मनीषा और उप कप्तान प्रीति का नेतृत्व महत्वपूर्ण रहा। इनके अलावा प्रिया, अंशश्वी, रितिका, खुशबू, मन्नत और प्राची ने भी उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन किया।

पांवटा साहिब : शहीद कमल कांत मेमोरियल विद्यालय कोटड़ी व्यास की अंडर-14 बालिका टीम ने एक बार फिर जिला सिरमौर हैंडबॉल प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम कर लिया है। माजरा में 6 से 9 अक्तूबर तक चली इस प्रतियोगिता में कोटड़ी व्यास की बालिकाओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की। इस उपलब्धि से स्कूल में जश्न का माहौल है।

इस प्रतियोगिता में जिला सिरमौर की 7 टीमों ने हिस्सा लिया था। कोटड़ी व्यास की टीम शुरू से ही बेहतरीन फॉर्म में थी। सेमी फाइनल मैच में कोटडी व्यास ने बनोर को एकतरफा 7-2 से पराजित किया। वहीं, फाइनल में कोटड़ी व्यास ने सालवाला को 6-0 और वाक ओवर से एकतरफा हराया। टीम की जीत में कप्तान मनीषा और उप कप्तान प्रीति का नेतृत्व महत्वपूर्ण रहा। इनके अलावा प्रिया, अंशश्वी, रितिका, खुशबू, मन्नत और प्राची ने भी उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन किया।

ये भी पढ़ें:  राम के नाम पर चंदा इकट्ठा करने वाले ही आज राम को लूटने का काम कर रहे: विकास कलटा

प्रतियोगिता के समापन समारोह में मुख्य अतिथि और आयोजकों ने विजेता छात्राओं को ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया। इस शानदार उपलब्धि के लिए प्रिंसिपल रघुबीर तोमर, स्टाफ सदस्य चतर चौहान, शशि गुप्ता, ज्योति कुमारी, राकेश, ओमप्रकाश, किरण, उर्मिल और एस्कॉर्ट टीचर लता ने सभी खिलाड़ियों को बधाई दी। साथ ही आगामी राज्य स्तरीय टूर्नामेंट के लिए भी अपनी शुभकामनाएं दीं।

उधर, स्थानीय पंचायत प्रधान सुरेश कुमार और स्कूल मैनेजमेंट कमेटी के प्रधान मान सिंह व सदस्यों ने विशेष रूप से कोच धर्मेंद्र चौधरी को उनकी मेहनत के लिए बधाई दी। धर्मेंद्र चौधरी ने बताया कि इससे पहले बड़ू साहिब में आयोजित बालिका वर्ग की अंडर-19 हैंडबॉल प्रतियोगिता का जिला स्तरीय खिताब भी कोटड़ी व्यास स्कूल ने अपने नाम किया है। अब अंडर-14 में भी सिरमौर विजेता बनकर अपनी धाक जमाई है।

ये भी पढ़ें:  हिमाचल : 4500 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है जनजातीय क्षेत्र पांगी का चस्क भटोरी मतदान केंद्र
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More