होमHimachalSirmaurराम के नाम पर चंदा इकट्ठा करने वाले ही आज राम को...

राम के नाम पर चंदा इकट्ठा करने वाले ही आज राम को लूटने का काम कर रहे: विकास कलटा

विकास कलटा ने कहा कि यह मामला केवल धन का नहीं, बल्कि करोड़ों राम भक्तों की आस्था से जुड़ा है। इसलिए पूरे प्रकरण की निष्पक्ष और पारदर्शी जांच कर सच्चाई देश के सामने लाई जानी चाहिए।

नाहन : श्री राम जन्मभूमि ट्रस्ट में कथित चंदा चोरी के आरोपों को लेकर कांग्रेस ने भाजपा पर तीखा हमला बोला। कांग्रेस भवन नाहन में मंगलवार को आयोजित पत्रकार वार्ता में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के राजनीतिक सलाहकार विकास कलटा ने कहा कि यह मामला केवल धन का नहीं, बल्कि करोड़ों राम भक्तों की आस्था से जुड़ा है। इसलिए पूरे प्रकरण की निष्पक्ष और पारदर्शी जांच कर सच्चाई देश के सामने लाई जानी चाहिए।

विकास कलटा ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि राम के नाम पर चंदा इकट्ठा करने वाले लोगों ने आज राम को ही लूटने का काम किया। राम मंदिर घोटाला गंभीर चिंता का विषय है। इस मामले में कुछ लोगों को गिरफ्तार किया गया। कुछ लोगों को पद से हटाया गया। ये सिर्फ देश का ध्यान इस मामले से भटकाने के लिए किया गया है।

ये भी पढ़ें:  सिरमौर के दुर्गम क्षेत्र शिलाई पहुंच राज्य मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने महिलाओं से किया संवाद, 64 का मतदाता सूची में कराया पंजीकरण 

भगवान श्रीराम देश की आस्था, विश्वास और संस्कृति के प्रतीक हैं। देशभर के करोड़ों श्रद्धालुओं ने अपनी श्रद्धा से मंदिर निर्माण और भगवान राम के चरणों में चढ़ावा अर्पित किया। यदि उस चढ़ावे में किसी प्रकार की गड़बड़ी या अनियमितता हुई है तो यह केवल आर्थिक अपराध नहीं, बल्कि करोड़ों लोगों की आस्था के साथ विश्वासघात है।

उन्होंने कहा कि भाजपा ने वर्षों तक भगवान राम के नाम पर राजनीति की, लेकिन अब जब राम मंदिर ट्रस्ट को लेकर गंभीर सवाल उठ रहे हैं तो जवाब देने के बजाय मुद्दे से ध्यान भटकाने का प्रयास किया जा रहा है। जनता जानना चाहती है कि श्रद्धालुओं द्वारा अर्पित धन का हिसाब-किताब क्या है और यदि कोई अनियमितता हुई है तो उसके लिए जिम्मेदार कौन है।

ये भी पढ़ें:  भीषण गर्मी के बीच मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट, पश्चिमी विक्षोभ के असर से बदलेगा मिजाज, जानें ताजा अपडेट

विकास कलटा ने कहा कि कांग्रेस भगवान श्रीराम का सम्मान करती है और भगवान राम किसी एक राजनीतिक दल की संपत्ति नहीं हैं। राम पूरे देश की आस्था के केंद्र हैं। इसलिए उनके नाम पर जुटाई गई श्रद्धा और चढ़ावे में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी को हल्के में नहीं लिया जा सकता। उन्होंने मांग की कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

उन्होंने कहा कि भगवान राम मर्यादा, सत्य और न्याय के प्रतीक हैं। जो लोग उनके आदर्शों की बात करते हैं, उन्हें सबसे पहले पारदर्शिता और जवाबदेही भी सुनिश्चित करनी चाहिए। यदि किसी ने श्रद्धालुओं की भावनाओं के साथ खिलवाड़ किया है तो उसे कानून के अनुसार दंड मिलना चाहिए। इस मौके पर जिला सिरमौर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष आनंद परमार सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें:  2384 केंद्रों पर होंगी 10वीं और जमा दो की वार्षिक परीक्षाएं, स्कूल शिक्षा बोर्ड ने जारी की अधिसूचना
Aapki Baat News Desk
Aapki Baat News Desk
"आपकी बात न्यूज़" एक लोकप्रिय हिंदी समाचार प्लेटफॉर्म है, जो राजनीति, समसामयिक घटनाओं, मनोरंजन, खेल और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर ताजे अपडेट्स प्रदान करता है।

Latest Articles

Explore More