होमHimachalSirmaurगिरिनगर–पॉलिटेक्निक सड़क निर्माण में करोड़ों की बर्बादी बर्दाश्त नहीं करेगी भाजपा: डॉ....

गिरिनगर–पॉलिटेक्निक सड़क निर्माण में करोड़ों की बर्बादी बर्दाश्त नहीं करेगी भाजपा: डॉ. राजीव बिंदल

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने गिरिनगर रोड से पॉलिटेक्निक तक बन रही सड़क के निर्माण कार्य में गंभीर अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए इसकी निष्पक्ष जांच की मांग की है।

नाहन : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने गिरिनगर से पॉलिटेक्निक तक बन रही सड़क के निर्माण कार्य में गंभीर अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए इसकी निष्पक्ष जांच की मांग की है। उन्होंने कहा कि करोड़ों रुपये खर्च होने के बावजूद सड़क पर बार-बार निर्माण और तोड़फोड़ हो रही है, जिससे सरकारी धन की बर्बादी के साथ आम लोगों को भी भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

बिंदल ने कहा कि बुधवार को रामपुर भारापुर पंचायत का एक प्रतिनिधिमंडल उनसे मिला, जिसमें जिला परिषद सदस्य भगवान दास, पंचायत प्रधान रजनीश, उपप्रधान बलदेव, बीडीसी सदस्य दीपक सहित पंचायत के अनेक वरिष्ठ एवं सम्मानित ग्रामीण उपस्थित रहे। प्रतिनिधिमंडल ने गिरिनगर रोड से पॉलिटेक्निक तक बनने वाली सड़क के निर्माण कार्य में भारी अनियमितताओं और जनता को हो रही परेशानियों से अवगत कराया।

ये भी पढ़ें:  सिरमौर में पुलिस भर्ती का शेड्यूल जारी, 9646 महिला-पुरुष अभ्यर्थी देंगे शारीरिक दक्षता परीक्षा, 26 से शुरू होगी प्रक्रिया

डॉ. बिंदल ने कहा कि लोक निर्माण विभाग द्वारा इस सड़क पर बार-बार निर्माण कार्य किए जाने से गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। कभी सड़क को उखाड़ दिया जाता है, फिर उसमें भराई की जाती है, उसके बाद टाइलें बिछाई जाती हैं और कुछ समय बाद उन्हें फिर उखाड़कर दोबारा भराई कर दी जाती है। उन्होंने कहा कि आखिर लोक निर्माण विभाग के करोड़ों रुपये की इस प्रकार बर्बादी कौन कर रहा है, क्यों कर रहा है और किसके इशारे पर कर रहा है? इसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि इस अव्यवस्थित निर्माण कार्य के कारण आसपास के लोगों के घर मिट्टी में दब गए हैं। लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया है। सड़क पर चलना दूभर हो गया है और जगह-जगह पानी भरने से आम जनता को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। डॉ. बिंदल ने आरोप लगाया कि किसी एक व्यक्ति विशेष को लाभ पहुंचाने के लिए लाखों रुपये खर्च कर आम लोगों का जीवन संकट में डाल दिया गया है, जो किसी भी कीमत पर स्वीकार्य नहीं है।

ये भी पढ़ें:  सिरमौर में 4 लोगों की मौत पर CM सुक्खू ने जताया दुख, घायलों को बेहतर उपचार और प्रभावित परिवारों को हरसंभव मदद के निर्देश

बिंदल ने बताया कि प्रतिनिधिमंडल के साथ उन्होंने लोक निर्माण विभाग के सुपरिटेंडिंग इंजीनियर से मुलाकात कर पूरे मामले से अवगत कराया और उन्हें तत्काल मौके का निरीक्षण करने, तकनीकी जांच करवाने तथा दोषी अधिकारियों एवं ठेकेदारों के खिलाफ उचित कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की। उन्होंने कहा कि जनता के टैक्स के पैसे का दुरुपयोग और विकास कार्यों में लापरवाही किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

उन्होंने कहा कि यदि शीघ्र ही इस समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया गया और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई तो भारतीय जनता पार्टी स्थानीय लोगों के साथ मिलकर जनहित में आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी।

ये भी पढ़ें:  सिरमौर में दर्दनाक हादसा: पुल से रेहड़ी समेत नीचे गिरा 27 वर्षीय युवक, गई जान, क्षेत्र में शोक
Aapki Baat News Desk
Aapki Baat News Desk
"आपकी बात न्यूज़" एक लोकप्रिय हिंदी समाचार प्लेटफॉर्म है, जो राजनीति, समसामयिक घटनाओं, मनोरंजन, खेल और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर ताजे अपडेट्स प्रदान करता है।

Latest Articles

Explore More