पावर ट्रांसफार्मर और लाइनों की मरम्मत को लेकर सिरमौर के इन क्षेत्रों में 22 दिसंबर को रहेगा शट डाउन

विद्युत उपमंडल बागथन के एसडीओ केपी सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि इस दौरान 3.15 एमवीए पावर ट्रांसफार्मर और 11 केवी के सभी फीडरों की एचटी व एलटी लाइनों की मरम्मत की जाएगी।

0

नाहन : जिला सिरमौर के 33/11 केवी सबस्टेशन बागथन में आवश्यक रखरखाव और मरम्मत कार्य के चलते सोमवार यानी 22 दिसंबर 2025 को क्षेत्र के कई इलाकों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।

RTO Add

विद्युत उपमंडल बागथन के एसडीओ केपी सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि इस दौरान 3.15 एमवीए पावर ट्रांसफार्मर और 11 केवी के सभी फीडरों की एचटी व एलटी लाइनों की मरम्मत की जाएगी।

इस कार्य के चलते बागथन के साथ-साथ कनूत, गागल-शिकोर, कलसेर, चलोग, बनेठी, लादू, डिंगर-किन्नर, बघार, गैथल-बजेड, कत्याना सेरटा, कगर, लाना बाका, चन्हालग, मानरिया, चरपड़ी, नेहर-सवार, चलाना, नैलागवाही, बेचड़ का बाग, महीपुर, भेनु, पराडा, बागिल, चकनाल और सीयूं समेत आसपास के सभी क्षेत्रों में सुबह 9:30 बजे से शाम 6:00 बजे तक अथवा कार्य समाप्ति तक बिजली बाधित रहेगी।

ये भी पढ़ें:  महिला कर्मी छेड़छाड़ केस: पुलिस ने जारी किया लुकआउट सर्कुलर, आरोपी की बढ़ीं चौतरफा मुश्किलें

उन्होंने बताया कि यह शट डाउन पूरी तरह से मौसम की स्थिति पर निर्भर करेगा। उन्होंने क्षेत्र के सभी उपभोक्ताओं से इस कार्य में सहयोग की अपील की है।