HomeHimachalSirmaurसिरमौर में दर्दनाक हादसा: सड़क किनारे पैरापिट पर बैठी महिला को कार...

सिरमौर में दर्दनाक हादसा: सड़क किनारे पैरापिट पर बैठी महिला को कार ने कुचला, चालक पुलिस कर्मी के खिलाफ केस

जिला सिरमौर के नाहन उपमंडल में शुक्रवार शाम हुए एक दर्दनाक हादसे में सड़क किनारे पैरापिट पर बैठी महिला की दर्दनाक मौत हो गई।

नाहन : जिला सिरमौर के नाहन उपमंडल में शुक्रवार शाम हुए एक हादसे में सड़क किनारे पैरापिट पर बैठी महिला की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के वक्त कार में दो पुलिस कर्मी सवार थे, जो सोलन से कैदी को अदालत में पेश करने के बाद नाहन लौट रहे थे। ये हादसा नाहन-शिमला नेशनल हाईवे पर बनेठी के समीप निहोग गांव के पास हुआ। उधर, पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार शुक्रवार को दो पुलिस कांस्टेबल नाहन से विशेष न्यायाधीश सोलन की अदालत में कैदी को पेश करने के लिए एस्कॉर्ट ड्यूटी पर गए थे। कैदी को अदालत में पेश करने के बाद दोनों पुलिसकर्मी वाहन नंबर HP71A-3030 से नाहन लौट रहे थे।

ये भी पढ़ें:  सिरमौर : 17 जुलाई को विद्युत उपमंडल बागथन के इन ग्रामीण इलाकों में रहेगा पावर कट

शाम करीब चार बजे जब वाहन बनेठी के समीप निहोग गांव पहुंचा तो चालक कथित तौर पर वाहन से नियंत्रण खो बैठा और अनियंत्रित वाहन ने सड़क किनारे बैठी बाला देवी (45) पत्नी यशपाल निवासी गांव निहोग, डाकघर बनेठी, तहसील नाहन को टक्कर मार दी। हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।

दुर्घटना के तुरंत बाद घायल महिला को डॉ. वाई.एस. परमार मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, नाहन पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि मृतक महिला स्थानीय स्कूल में एमडीएम वर्कर थी। वह गांव के समीप सड़क किनारे पशु चरा रही थी कि अचानक अनियंत्रित कार की चपेट में आ गई। हादसे के दौरान मृतक महिला के साथ एक अन्य महिला भी बैठी थी, जो हादसे के दौरान बाल-बाल बच गई। इस दुर्घटना के बाद इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है।

ये भी पढ़ें:  ऐतिहासिक उपलब्धि : हिमाचल के डा. कुलदीप बने विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप के जूरी सदस्य, प्रतिष्ठित तकनीकी पद संभालने वाले पहले भारतीय

उधर, एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस थाना सदर नाहन की टीम घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है। मृतका का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि थाना सदर नाहन में मामला दर्ज कर लिया गया है और दुर्घटना के कारणों की जांच जारी है। उन्होंने बताया कि पुलिस कर्मियों का मेडिकल परीक्षण कराया गया है और रक्त नमूने भी जांच के लिए एकत्रित किए हैं। उन्होंने कहा कि घटनास्थल से जुटाए गए साक्ष्य, मेडिकल और फॉरेंसिक रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें:  सिरमौर में गहरी खाई में गिरी पिकअप, 2 युवकों की दर्दनाक मौत
Crime Desk Himachal
Crime Desk Himachalhttps://aapkibaatnews.com
क्राइम डेस्क हिमाचल, हिमाचल प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों में अपराध, पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, जांच और न्यायिक मामलों से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को तेज, सटीक और विश्वसनीय तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। हमारा उद्देश्य अपराध जगत की हर बड़ी अपडेट, पुलिस की कार्रवाई और जनसरोकार से जुड़े मामलों को तथ्यात्मक और प्रभावशाली अंदाज में प्रस्तुत करना है।

Latest Articles

Explore More