HomeHimachalSirmaurनाहन कॉलेज को हिमाचल विश्वविद्यालय के युवा महोत्सव ग्रुप-1 की मेजबानी, 13...

नाहन कॉलेज को हिमाचल विश्वविद्यालय के युवा महोत्सव ग्रुप-1 की मेजबानी, 13 से होगा आगाज

प्राचार्य डॉ. विभव कुमार शुक्ला ने बताया कि इस वर्ष 13 से 15 अक्तूबर 2025 तक नाहन महाविद्यालय को हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के युवा महोत्सव ग्रुप-1 की मेजबानी करने का गौरव प्राप्त हुआ है। यह महोत्सव महाविद्यालय के लिए एक ऐतिहासिक अवसर है, जिसमें प्रदेश के विभिन्न महाविद्यालयों के छात्र-छात्राएं अपनी कला, प्रतिभा और सृजनात्मकता का प्रदर्शन करेंगे।

नाहन : डॉ. वाई.एस. परमार राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नाहन में हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित युवा महोत्सव (ग्रुप-1) के सफल आयोजन के लिए विभिन्न समितियों के समन्वयकों की बैठक आयोजित की गई।

प्राचार्य डॉ. विभव कुमार शुक्ला ने बताया कि इस वर्ष 13 से 15 अक्तूबर 2025 तक नाहन महाविद्यालय को हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के युवा महोत्सव ग्रुप-1 की मेजबानी करने का गौरव प्राप्त हुआ है। यह महोत्सव महाविद्यालय के लिए एक ऐतिहासिक अवसर है, जिसमें प्रदेश के विभिन्न महाविद्यालयों के छात्र-छात्राएं अपनी कला, प्रतिभा और सृजनात्मकता का प्रदर्शन करेंगे।

कार्यक्रम की आयोजक सचिव सह-आचार्य रीना चौहान ने सभी समितियों के कार्यों की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए कहा कि महोत्सव को भव्य और सफल बनाने के लिए सभी विभागों का सहयोग आवश्यक है। उन्होंने बताया कि आयोजन से संबंधित सभी व्यवस्थाओं की तैयारी जोरों पर हैं।

ये भी पढ़ें:  सिरमौर में चरस की बड़ी खेप के साथ दो युवक गिरफ्तार, SIU टीम ने की कार्रवाई

इस अवसर पर सभी समिति प्रभारी, संयोजक और सदस्य उपस्थित रहे और आयोजन की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई। प्राचार्य ने सभी शिक्षकों और स्वयंसेवियों को एकजुट होकर इस आयोजन को सफलता की ऊंचाइयों तक पहुंचाने का आह्वान किया।

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More