HomeCrimeपांवटा साहिब में भुक्की की बड़ी खेप के साथ महिला सहित 2...

पांवटा साहिब में भुक्की की बड़ी खेप के साथ महिला सहित 2 गिरफ्तार

पुलिस थाना पांवटा साहिब में केस दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें 3 दिन के रिमांड पर भेजा गया है।

पांवटा साहिब : उपमंडल पांवटा साहिब में पुलिस ने चूरापोस्त (भुक्की) की बड़ी खेप के साथ एक महिला समेत 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार पुलिस टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति कीर्तन सिंह निवासी गोंदपुर, तहसील पांवटा साहिब और उसकी महिला साथी रानी देवी यादव निवासी गांव भीटारी लोहता, जिला वाराणासी (यूपी) चूरापोस्त बेचने का काम करते हैं और दोनों मोटरसाइकिल पर विकासनगर की तरफ से चूरापोस्त को लेकर पांवटा साहिब आ रहे हैं।

एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने बताया कि इस सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए दोनों को काबू कर लिया। इस दौरान मोटरसाइकिल पर रखे बैग की तलाशी ली, तो उसमें 5.070 किलोग्राम चूरापोस्त बरामद हुआ।

ये भी पढ़ें:  गोकशी गैंग का पर्दाफाश, 10 लोग गिरफ्तार, 24 घंटे के भीतर हिमाचल और उत्तराखंड पुलिस की बड़ी कार्रवाई

इस पर पुलिस थाना पांवटा साहिब में केस दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें 3 दिन के रिमांड पर भेजा गया है।

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More