HomeHimachalदिवाली का तोहफा : दिहाड़ीदारों की बढ़ी दिहाड़ी, लंबरदारों, एसएमसी टीचर्स, चौकीदारों...

दिवाली का तोहफा : दिहाड़ीदारों की बढ़ी दिहाड़ी, लंबरदारों, एसएमसी टीचर्स, चौकीदारों का भी बढ़ाया मानदेय

सरकार ने जिला परिषद अध्यक्ष का मानदेय एक हजार रुपये बढ़ाकर 25,000, उपाध्यक्ष के मानदेय एक हजार बढ़ाकर 19000, जिला परिषद के सदस्यों के मानदेय में 500 रुपये की वृद्धि के बाद 8300, पंचायत समिति अध्यक्ष के मानदेय में 600 रुपये की वृद्धि के साथ इसे 12 हजार रुपये कर दिया है।

शिमला : हिमाचल प्रदेश की सुखविंद्र सिंह सुक्खू सरकार ने दिवाली से पहले कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया है। मुख्यमंत्री ने 21,115 मिड-डे मील वर्कर्स के मानदेय में 500 रुपये की बढ़ोतरी कर इसे 5000 रुपये, 877 एसएमसी सीएंडवी का मानदेय 15,509 से बढ़ाकर 16,009, 833 एसएमसी लेक्चरर और डीपीई के मानदेय को 500 रुपये बढ़ाकर 19,378 रुपये, 491 एसएमसी टीजीटी का मानदेय 500 रुपये बढ़ाकर 19378 रुपये, 62 एसएमसी जेबीटी का मानदेय 500 रुपये बढ़ाकर 13762 रुपये, 31 वाटर कैरियर का मानदेय 500 रुपये बढ़ाकर 5500 रुपये किया है।

मुख्यमंत्री ने दिहाड़ीदारों एवं पार्ट टाइम वर्कर की दिहाड़ी 25 रुपये बढ़ाकर 425 रुपये, सिलाई अध्यापिकाओं का मानदेय 500 रुपये, 1399 पंचायत चौकीदारों के मानदेय में 500 रुपये बढ़ोतरी कर 8500, 970 राजस्व चौकीदारों के मानदेय में 500 रुपये बढ़ाकर 6300, 3304 लंबरदारों के मानदेय में 300 रुपये वृद्धि कर 4500 किया है।

ये भी पढ़ें:  फौजियों पर टिप्पणी का मामला गरमाया, सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर के खिलाफ राजगढ़ पुलिस थाने में शिकायत

राज्य सरकार ने पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधियों और शहरी निकाय के प्रतिनिधियों को मिलने वाले मानदेय में भी बढ़ोतरी की है। जिला परिषद अध्यक्ष का मानदेय एक हजार रुपये बढ़ाकर 25,000, उपाध्यक्ष के मानदेय एक हजार बढ़ाकर 19000, जिला परिषद के सदस्यों के मानदेय में 500 रुपये की वृद्धि के बाद 8300, पंचायत समिति अध्यक्ष के मानदेय में 600 रुपये की वृद्धि के साथ इसे 12 हजार रुपये कर दिया है।

इसके साथ साथ उपाध्यक्ष पंचायत समिति के मानदेय में 600 रुपये बढ़ाकर 9000, सदस्य पंचायत समिति के मानदेय में 300 रुपये वृद्धि कर 7500, ग्राम पंचायत प्रधान के मानदेय में 300 रुपये की वृद्धि के साथ 7500, उप प्रधान के मानदेय में 300 रुपये की बढ़ोतरी कर इसे 5100, ग्राम पंचायत सदस्य के मानदेय में 600 रुपये की बढ़ोतरी कर 2100 रुपये किया गया है।

ये भी पढ़ें:  ड्रॉप्स ऑफ होप सोसाइटी करना चाहती है ऐसे युवाओं की मदद, विधायक सोलंकी से की ये मांग

वहीं, नगर निगम के मेयर के मानदेय में एक हजार रुपये की बढ़ोतरी कर इसे 25 हजार रुपये, डिप्टी मेयर के मानदेय में एक हजार बढ़ाकर 19 हजार रुपये, पार्षदों के मानदेय में एक हजार की बढ़ोतरी कर 9400 रुपये किया गया है। नगर परिषद अध्यक्ष के मानदेय में 600 रुपये बढ़ोतरी कर 10800, उपाध्यक्ष के मानदेय में 500 रुपये बढ़ाकर कर 8900, पार्षदों के मानदेय में 300 रुपये बढ़ोतरी कर 4500, नगर पंचायत के प्रधान के मानदेय में 600 रुपये की बढ़ोतरी कर 9000 रुपये, उप-प्रधान के मानदेय में 400 रुपये की बढ़ाकर 7000 रुपये और नगर पंचायत सदस्य के मानदेय 300 रुपये बढ़ोतरी कर 4500 रुपये किया गया है।

ये भी पढ़ें:  बलग ने जीता अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता का खिताब, चीखर को फाइनल में दी शिकस्त

राज्य सरकार ने स्पेशल पुलिस ऑफिसर के मानदेय में 300 रुपये, ऑउटसोर्स कर्मचारियों का मानदेय बढ़ाकर 12,750 रुपये और आईटी अध्यापकों के मानदेय में 500 रुपये की वृद्धि की है।

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More