नाहन : दोसड़का के समीप नाहन-कालाअंब नेशनल हाईवे पर बुधवार दोपहर बाद बिरोजा (रोजिन) के ड्रमों से लदा एक ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। गनीमत रही कि दुर्घटना के समय आसपास कोई अन्य वाहन या राहगीर मौजूद नहीं था, जिससे बड़ा हादसा टल गया। हादसे में ट्रक के अगले हिस्से को भारी नुकसान पहुंचा है।
जानकारी के अनुसार हादसा दोपहर बाद करीब साढ़े तीन बजे पेश आया। ट्रक नाहन से दोसड़का की ओर जा रहा था। दोसड़का पहुंचने से ठीक पहले एक मोड़ पर चालक अचानक वाहन से नियंत्रण खो बैठा, जिसके बाद ट्रक सड़क किनारे पलट गया। दुर्घटना के बाद ट्रक से बिरोजा के ड्रम सड़क पर बिखर गए।
हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। दुर्घटना के कारण कुछ देर के लिए सड़क पर अफरा-तफरी का माहौल रहा, लेकिन किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। चालक भी सुरक्षित बताया जा रहा है। हालांकि, हादसे में ट्रक के अगले हिस्से को नुकसान हुआ है।
