HomeHimachalSirmaurराष्ट्रीय और राज्य स्तर के खिलाड़ियों को मिली स्पोर्ट्स किट, एसडीएम द्विज...

राष्ट्रीय और राज्य स्तर के खिलाड़ियों को मिली स्पोर्ट्स किट, एसडीएम द्विज गोयल ने किया सम्मानित

शहीद कमलकांत मेमोरियल राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कोटड़ी व्यास में राष्ट्रीय और राज्य स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को स्पोर्ट्स किट वितरित कर सम्मानित किया गया।

पांवटा साहिब : शहीद कमलकांत मेमोरियल राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कोटड़ी व्यास में राष्ट्रीय और राज्य स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को स्पोर्ट्स किट वितरित कर सम्मानित किया गया। स्पोर्ट्स किट समाजसेवी ओमप्रकाश ठाकुर (ICDRC) के सहयोग से उपलब्ध कराई गई, जबकि पांवटा साहिब के एसडीएम द्विज गोयल ने खिलाड़ियों को सम्मानित किया।

कार्यक्रम में एसडीएम द्विज गोयल ने समाजसेवी ओमप्रकाश ठाकुर की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को प्रोत्साहन मिलने से अन्य विद्यार्थियों को भी बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरणा मिलती है। उन्होंने सम्मानित खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि विद्यालय के विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय और राज्य स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर क्षेत्र और हिमाचल प्रदेश का नाम रोशन किया है।

ये भी पढ़ें:  हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में शुरू होंगे नए पाठ्यक्रम, विद्यार्थी और शिक्षकों को एक्सपोजर विजिट पर भेजेंगेः CM

विद्यालय के प्रधानाचार्य जीवन प्रकाश जोशी ने एसडीएम का स्वागत करते हुए कहा कि कठिन प्रतिस्पर्धी परीक्षा उत्तीर्ण कर प्रशासनिक सेवा में पहुंचे युवा अधिकारी आज के विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत हैं।

उन्होंने बताया कि विद्यालय के विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय स्तर पर स्वर्ण और रजत पदक जीतकर विद्यालय का गौरव बढ़ाया है। पिछले वर्ष विद्यालय के 20 खिलाड़ियों ने हैंडबॉल, योगा और रग्बी में राष्ट्रीय स्तर पर हिमाचल प्रदेश का प्रतिनिधित्व किया, जबकि 54 खिलाड़ियों ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम में सेवानिवृत्त प्राचार्य अजय शर्मा और नंद लाल, प्रवक्ता रघुबीर तोमर, शशि गुप्ता, शारीरिक शिक्षा अध्यापक धर्मेंद्र चौधरी, सुशील कुमार, ज्योति चतर चौहान सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

ये भी पढ़ें:  3 किलोग्राम गांजे की खेप के साथ 35 वर्षीय व्यक्ति गिरफ्तार, ऐसे चढ़ा पुलिस के हत्थे

Latest Articles

Explore More