नाहन : गोरक्षनाथ संस्कृत महाविद्यालय नाहन में जिला स्तरीय ‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’ प्रतियोगिता शुक्रवार को संपन्न हो गई। इस कार्यक्रम का शुभारंभ उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा ने किया, जबकि समापन समारोह में पुलिस अधीक्षक निश्चिंत सिंह नेगी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।
समापन समारोह में पुलिस अधीक्षक निश्चिंत सिंह नेगी ने युवाओं से अच्छी संगत चुनने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सच्चा मित्र वही होता है जो गलत रास्ते पर जाने से रोके। उन्होंने कहा कि नशे की शुरुआत अक्सर छोटे स्तर से होती है, लेकिन धीरे-धीरे व्यक्ति गंभीर लत का शिकार हो जाता है। उन्होंने युवाओं से अपील की कि यदि कहीं भी नशे से जुड़ी गतिविधि दिखाई दे तो उसकी सूचना पुलिस को दें। सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाती है।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने संस्कृत महाविद्यालय नाहन की पत्रिका ‘रसालः’ का विमोचन भी किया। कार्यक्रम में युवाओं ने नशा न करने की शपथ भी ली। जिला युवा अधिकारी अमृषा शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम के तहत लोक नृत्य, लोक संगीत, भाषण, नुक्कड़ नाटक, स्लैम पोएट्री, पेंटिंग, ऑनलाइन रील निर्माण तथा ऑनलाइन स्लोगन लेखन सहित आठ प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिनमें करीब 190 प्रतिभागियों ने भाग लिया। उन्होंने बताया कि जिला स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में सिरमौर का प्रतिनिधित्व करेंगे।
ये रहे प्रतियोगिताओं के विजेता
लोक नृत्य: राजकीय संस्कृत महाविद्यालय नाहन (प्रथम), यूथ क्लब राजगढ़ (द्वितीय), राजकीय महाविद्यालय पांवटा साहिब (तृतीय)
लोक संगीत: स्नेहा (प्रथम), निहारिका व टीम (द्वितीय)
भाषण: ऋषभ (प्रथम), शिवम (द्वितीय), सुनयना (तृतीय)
नुक्कड़ नाटक: राइजिंग स्टार्स नाहन (प्रथम), संस्कृत महाविद्यालय नाहन (द्वितीय)
स्लैम पोएट्री: शिवम (प्रथम), ऋषभ (द्वितीय), करीना चौहान (तृतीय)
पेंटिंग: प्रभा ठाकुर (जेडीएस यूथ क्लब राहोर) प्रथम, अभिनव द्वितीय, एकता तृतीय
ऑनलाइन रील निर्माण: मोहम्मद अनास टीम (हर्ष) प्रथम, संस्कृत कॉलेज नाहन एनएसएस इकाई द्वितीय, अभय शर्मा तृतीय
ऑनलाइन स्लोगन लेखन: वंदना (प्रथम), साक्षी (द्वितीय), वंशिका कुमारी (तृतीय)
