HomeHimachalSirmaurमहाशिवरात्रि पर शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब, बिंदल और अजय सोलंकी...

महाशिवरात्रि पर शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब, बिंदल और अजय सोलंकी ने भी टेका माथा

जिला सिरमौर में महाशिवरात्रि का पर्व रविवार को श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। शिव-पार्वती विवाह उत्सव के अवसर पर जिले के प्रमुख शिवालयों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी और दिनभर जलाभिषेक, पूजा-अर्चना और भजन-कीर्तन का दौर चलता रहा।

नाहन : जिला सिरमौर में महाशिवरात्रि का पर्व रविवार को श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। शिव-पार्वती विवाह उत्सव के अवसर पर जिले के प्रमुख शिवालयों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी और दिनभर जलाभिषेक, पूजा-अर्चना और भजन-कीर्तन का दौर चलता रहा। पूरे शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में आस्था, भक्ति और उत्सव का संगम देखने को मिला।

प्राचीन सतयुग कालीन पैड़ीवाला महादेव मंदिर में जहां लगभग एक किलोमीटर लंबी कतार में श्रद्धालुओं ने अपनी बारी का इंतजार कर जलाभिषेक किया। वहीं, नाहन के रानीताल, पच्छाद के भूरशिंग महादेव, मानगढ़ के महाकाल मंदिर, पातलेश्वर, श्री रेणुकाजी तीर्थ स्थल समेत जिले के विभिन्न शिवालयों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी रही।

ये भी पढ़ें:  संगड़ाह में दर्दनाक हादसा, घर जाते रास्ते में फिसल गया पैर, गई जान

रानीताल शिव मंदिर में सुबह से ही भक्तों का सैलाब लगा रहा। मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन और शिव भक्ति गीतों से वातावरण भक्तिमय बना रहा। स्वयं सिद्ध शिव गौरा मंदिर में श्रद्धालुओं के लिए भांग घोटा, भांग की पकौड़ी और व्रतधारियों के लिए काजू-बादाम की खीर की व्यवस्था की गई। मंदिर के मुख्य पुजारी सुनील दत्त ने शिव-पार्वती विवाह कथा भी सुनाई।

ढाबों मोहल्ला स्थित सिद्ध शिव मंदिर में महिलाओं ने शिव-पार्वती विवाह गीत गाए और युवतियों ने विवाह गीतों पर नृत्य प्रस्तुत किया। यहां बाहरी राज्यों से पहुंचे श्रद्धालुओं ने मनोकामना पूर्ण होने पर विशेष पूजा-अर्चना कर प्रसाद वितरित किया। फाउंड्री तालाब स्थित शिव मंदिर सहित अन्य शिवालयों में भी महिलाओं द्वारा शिव विवाह गीत गाए गए और श्रद्धालुओं ने पूरे दिन पूजा-अर्चना में भाग लिया।

ये भी पढ़ें:  हिमाचल में बड़ा हादसा, भूस्खलन की चपेट में आने से 6 लोगों की गई जान, कई घायल, राहत व बचाव कार्य जारी

जिले के प्रसिद्ध चूड़ेश्वर महादेव मंदिर, पातलेश्वर शिव मंदिर और झंडा जी शिव मंदिर सहित अन्य शिवालयों में भी श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल और नाहन के विधायक अजय सोलंकी ने विभिन्न शिवालयों में शीश नवाकर जलाभिषेक किया। अजय सोलंकी ने श्रद्धालुओं को महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पर्व आस्था, सद्भाव और सांस्कृतिक परंपराओं का प्रतीक है। उन्होंने पैड़ीवाला मंदिर परिसर के सौंदर्यकरण और श्रद्धालुओं के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने का भरोसा भी दिलाया।

महाशिवरात्रि के अवसर पर पूरे सिरमौर में दिनभर भक्ति, परंपरा और उत्सव का माहौल बना रहा और शिवालयों में श्रद्धालुओं की आवाजाही देर शाम तक जारी रही।

ये भी पढ़ें:  नाहन-ददाहू सड़क पर अनियंत्रित होकर नाले के पास पलटी थार जीप
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More