HomeHimachalSirmaurराष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर नवोदय विद्यालय नाहन में 500 से ज्यादा बच्चों...

राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर नवोदय विद्यालय नाहन में 500 से ज्यादा बच्चों को खिलाई एल्बेंडाजोल

कार्यक्रम की अध्यक्षता खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. मोनीषा अग्रवाल ने की, जबकि विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. जे.पी. बलोदी ने आयोजन को सफल बनाने में सक्रिय सहयोग दिया।

नाहन : पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय नाहन में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के धगेड़ा खंड की ओर से राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान 512 विद्यार्थियों को कृमि नाशक एल्बेंडाजोल दवा निःशुल्क खिलाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. मोनीषा अग्रवाल ने की, जबकि विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. जे.पी. बलोदी ने आयोजन को सफल बनाने में सक्रिय सहयोग दिया।

डा. मोनीषा अग्रवाल ने बताया कि कृमि मुक्ति अभियान का उद्देश्य स्कूल जाने वाले बच्चों को कृमि संक्रमण से मुक्त कर उनका स्वस्थ और उज्ज्वल भविष्य सुनिश्चित करना है। कृमि संक्रमण के कारण बच्चों में कुपोषण, एनीमिया और शारीरिक व मानसिक विकास में बाधा आ सकती है, इसलिए समय-समय पर दवा का सेवन आवश्यक है। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को कृमि संक्रमण से बचाव और स्वच्छता के बारे में भी जागरूक किया गया। इस अवसर पर विद्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद रहा। स्वास्थ्य विभाग की ओर से डॉ. काम्या गुप्ता, स्वास्थ्य शिक्षिका कृष्णा राठौर, बीपीएम रोहित चौधरी, सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी अदिति ठाकुर और आशा कार्यकर्ताएं भी उपस्थित रहीं।

ये भी पढ़ें:  ट्रांसगिरि इलाके के दर्जनों गांवों में 52 घंटे बाद बिजली बहाल
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More