HomeHimachalराष्ट्रीय टेनिस वॉलीबॉल प्रतियोगिता की सीनियर हिमाचल टीम में इन खिलाड़ियों का...

राष्ट्रीय टेनिस वॉलीबॉल प्रतियोगिता की सीनियर हिमाचल टीम में इन खिलाड़ियों का चयन

दिल्ली के रॉव मान सिंह सीनियर सेकंडरी स्कूल गोपाल नगर नफ्जगढ़ में 14 से 16 नवंबर तक होने वाली राष्ट्रीय टेनिस वॉलीबॉल के लिए सीनियर टीम का चयन कर लिया गया है। इस प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश की सीनियर महिला और पुरूष टीमें भाग लेंगी।

सोलन : दिल्ली के रॉव मान सिंह सीनियर सेकंडरी स्कूल गोपाल नगर नफ्जगढ़ में 14 से 16 नवंबर तक होने वाली राष्ट्रीय टेनिस वॉलीबॉल के लिए सीनियर टीम का चयन कर लिया गया है। इस प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश की सीनियर महिला और पुरूष टीमें भाग लेंगी।

हिमाचल प्रदेश टेनिस वॉलीबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष गोबिंद सिंह और नेशनल रैफरी व टेक्निकल बोर्ड के चेयरमैन ज्ञान मेहता ने बताया कि इस प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश की पुरूष टीम में दिनेश कुमार, केतन ठाकुर, नितिश कुमार, सौरभ तिलक, नरेश कुमार, कार्तिक चौहान, जबकि मिक्स डब्ल्स के लिए पुनीत कुमार का चयन किया गया है। इस टीम के कोच रविंद्र होंगे।

ये भी पढ़ें:  रामपुर में गूंजा पहाड़ी साहित्य और संस्कृति का स्वर: 'लुप्त होती विरासत' को सहेजने पर मंथन

उन्होंने बताया कि महिला टीम में कृतिका कुमारी, सोनू, टीया शर्मा, अंजलि, हिमानी, रीमा देवी शामिल होंगी, जबकि मिक्स डब्ल्स में रचना शर्मा को स्थान दिया गया है। इस टीम के कोच भादर सिंह होंगे।

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More