HomeHimachalSirmaurमारकंडा नदी पर बने रिकॉर्ड 11 पुल, डॉ. राजीव बिंदल बोले- बदली...

मारकंडा नदी पर बने रिकॉर्ड 11 पुल, डॉ. राजीव बिंदल बोले- बदली हजारों लोगों की जिंदगी, खत्म हुआ बरसात का डर

बिंदल ने कहा कि नाहन विधानसभा क्षेत्र में बहने वाली ऐतिहासिक मारकंडा नदी पर रिकॉर्ड 11 पुलों का निर्माण क्षेत्र के विकास में मील का पत्थर साबित हुआ है। इन पुलों के बनने से बरसात के दौरान होने वाली वर्षों पुरानी परेशानी खत्म हुई है और हजारों लोगों को सुरक्षित व सुगम आवागमन की सुविधा मिली है।

नाहन : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि नाहन विधानसभा क्षेत्र में बहने वाली ऐतिहासिक मारकंडा नदी पर रिकॉर्ड 11 पुलों का निर्माण क्षेत्र के विकास में मील का पत्थर साबित हुआ है। उन्होंने कहा कि इन पुलों के बनने से बरसात के दौरान होने वाली वर्षों पुरानी परेशानी खत्म हुई है और हजारों लोगों को सुरक्षित व सुगम आवागमन की सुविधा मिली है।

उन्होंने कहा कि एक समय बरसात में मारकंडा नदी उफान पर आने से लोगों के मन में भय बना रहता था। नदी पार करते समय कई लोगों की जान चली गई, जबकि कई गांवों का संपर्क घंटों और कई बार दिनों तक कट जाता था। इससे विद्यार्थियों, किसानों, कर्मचारियों, व्यापारियों और मरीजों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था।

ये भी पढ़ें:  माजरा प्रकरण : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल से पूछताछ, कल सुखराम होंगे पेश

उन्होंने बताया कि इस समस्या के स्थायी समाधान के लिए योजनाबद्ध तरीके से पुलों का निर्माण कराया गया। पांवटा साहिब-नाहन-कालाअंब नेशनल हाईवे पर खजुरना में बना पुल मारकंडा नदी पर 11वां पुल है। इससे पहले बनकला, ढिमकी, रुखड़ी, मोगीनंद समेत विभिन्न स्थानों पर पुल बनाए जा चुके हैं, जिससे क्षेत्र के कई गांवों को पूरे वर्ष सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिल रही है।

डॉ. बिंदल ने कहा कि ये पुल केवल कंक्रीट और लोहे की संरचनाएं नहीं, बल्कि सैकड़ों परिवारों की सुरक्षा, सुविधा और विकास की मजबूत नींव हैं। इनके निर्माण से शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, व्यापार और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी नई गति मिली है।

ये भी पढ़ें:  कंधों पर चमके नए स्टार: लखबीर सिंह बने सब-इंस्पेक्टर, एसपी विनोद धीमान ने पिपिंग सेरेमनी में किया अलंकृत

उन्होंने कहा कि जनता के विश्वास और सहयोग से विकास कार्यों को लगातार आगे बढ़ाने का अवसर मिला, जिसके परिणामस्वरूप मारकंडा नदी पर रिकॉर्ड 11 पुलों का निर्माण संभव हो पाया। यह उपलब्धि पूरे नाहन विधानसभा क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है।

बिंदल ने कहा कि मारकंडा नदी पर रिकॉर्ड 11 पुलों के निर्माण में योगदान देना उनके लिए सौभाग्य की बात है। उन्होंने इसे जनसुरक्षा, जनसुविधा और विकास के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतीक बताते हुए क्षेत्रवासियों को इस उपलब्धि पर बधाई और शुभकामनाएं दीं।

ये भी पढ़ें:  चिट्टा सौदागरों की पहचान, नाम और नेटवर्क सब मिटा देंगे, हमीरपुर में CM ने एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन का किया नेतृत्व
Aapki Baat News Desk
Aapki Baat News Deskhttps://aapkibaatnews.com
आपकी बात न्यूज डेस्क देश, प्रदेश और स्थानीय स्तर की हर महत्वपूर्ण खबर को तेज, विश्वसनीय और तथ्यात्मक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। राजनीति, समाज, प्रशासन, शिक्षा, अपराध, मनोरंजन और जनसरोकार से जुड़े हर मुद्दे पर सटीक जानकारी और प्रभावशाली प्रस्तुति हमारी प्राथमिकता है, ताकि पाठकों को हर बड़ी अपडेट एक ही मंच पर मिल सके।

Latest Articles

Explore More